Home खेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने...

मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर

29
0

[ad_1]

Leonel Messi: फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी का नाम पहले ही महान खिलाड़ियों में शुमार है, लेकिन अब अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मेसी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।

कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही मेसी अर्जेंटीना की स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरे। इसके साथ ही वह 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां इंटरनेशनल मैच भी खेला, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मेसी ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे

अब तक जर्मनी के लोथार मैथाउस, मैक्सिको के राफेल मार्केज और आंद्रेस गार्डाडो, मेक्सिको के ही एंटोनियो कार्बाजाल और जर्मनी के मैनुएल नोयर जैसे दिग्गज पांच-पांच वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड साझा कर रहे थे। हालांकि, मेसी ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए अकेले इस ऐतिहासिक मुकाम पर कब्जा जमा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस वर्ल्ड कप में अपना छठा टूर्नामेंट खेलकर मेसी की बराबरी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह रिकॉर्ड सिर्फ अर्जेंटीना के कप्तान के नाम दर्ज है।

2022 में अर्जेंटीना को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

मेसी का फीफा वर्ल्ड कप सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2022 कतर वर्ल्ड कप में सात गोल दागे थे और फाइनल में फ्रांस के खिलाफ दो गोल करके अर्जेंटीना को यादगार जीत दिलाई थी। पेनल्टी शूटआउट में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए पहला सफल शॉट लगाया था। उसी जीत के साथ अर्जेंटीना ने 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। अर्जेंटीना की ओर से खेलते हुए मेसी के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 200 इंटरनेशनल मैचों में 118 गोल किए हैं और 64 गोल में असिस्ट की भूमिका निभाई है। वर्ल्ड कप में मेसी का रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने 27 मैचों में 14 गोल किए हैं और 8 असिस्ट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें:

केन विलियमसन की जगह नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, कप्तान टॉम लैथम ने कर दिया साफ

एक दिन में टीम इंडिया खेलेगी 3 मुकाबले, सुबह से शाम तक एक्शन, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here