Home मनोरंजन मोहन सिस्टर्स के सिर से उठा पिता का साया: पापा बृज मोहन...

मोहन सिस्टर्स के सिर से उठा पिता का साया: पापा बृज मोहन शर्मा का निधन

20
0

[ad_1]

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन और डांसर शक्ति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. चारों मोहन बहनों के पिता बृज मोहन शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे. 15 अक्टूबर 2026 को उनका निधन हो गया है. इस मुश्किल वक्त में नीति मोहन ने खुद सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीर साझा कर सबको यह जानकारी दी है.

'वह हमारे पूरे परिवार की सबसे बड़ी ताकत थे'

View on Instagram

नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो पोस्ट करते हुए बेहद भावुक बातें लिखी हैं. उन्होंने लिखा कि बहुत भारी मन और गहरे दुख के साथ हम यह बता रहे हैं कि हमारे प्यारे पापा श्री बृज मोहन शर्मा जी 15 अक्टूबर 2026 को हम सबको छोड़कर चले गए. वह एक बहुत प्यारे पति और पिता थे. साथ ही वह हमारे पूरे परिवार की सबसे बड़ी ताकत और मजबूत सहारा थे.

'पापा आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता'

नीति ने आगे लिखा कि पापा की दी हुई अच्छी सीख और उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा. भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और उनकी यादें जिंदगी भर हमें रास्ता दिखाती रहेंगी.

उन्होंने लिखा कि पापा के जाने से जो खालीपन आया है, उसे कोई नहीं भर सकता. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. हम आपको हमेशा याद करेंगे पापा.

इंडस्ट्री ने जताया गहरा दुख

जैसे ही नीति मोहन का यह पोस्ट सामने आया, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने दुख जताया. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने लिखा कि नीति, आपको और आपके पूरे परिवार को इस दुख से लड़ने की हिम्मत मिले. वहीं मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा कि वह बहुत ही प्यारे पिता और एक बेहद अच्छे इंसान थे. माता-पिता को खोने का दर्द शब्दों में नहीं बताया जा सकता. भगवान इस मुश्किल वक्त में आप सबको हिम्मत दे.

image.png
image.png
image.png

ये भी पढ़ें: नहीं रहे संगीतकार देवा, CM विजय ने बेटे का बंधाया ढांढस, रजनीकांत-कमल हासन ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

The post मोहन सिस्टर्स के सिर से उठा पिता का साया: पापा बृज मोहन शर्मा का निधन appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here