Home मनोरंजन ये एंटरटेनमेंट नहीं, मेंटल टॉर्चर है… TRP के लिए इंसानियत भूल रहे...

ये एंटरटेनमेंट नहीं, मेंटल टॉर्चर है… TRP के लिए इंसानियत भूल रहे रियलिटी शोज? सौरभ राज जैन का फूटा गुस्सा

21
0

[ad_1]

Sourabh Raaj Jain Instagram Story: टीवी के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. बिना किसी शो का नाम लिए उन्होंने रियलिटी शोज में दिखाए जा रहे कंटेंट पर सवाल उठाए. पहले लोगों को लगा कि उनका इशारा Netflix के ‘लॉक अप: सच या सजा’ की तरफ है, लेकिन बाद में एक्टर ने खुद साफ कर दिया कि वह किसी OTT शो की नहीं, बल्कि एक टीवी रियलिटी शो की बात कर रहे थे. आइए जानते हैं कि सौरभ राज जैन ने अपनी पोस्ट में क्या कहा और आखिर किस बात पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.

‘रियलिटी शोज को भी खुद एक रियलिटी चेक की जरूरत है’

सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें इस मुद्दे पर चुप रहने की सलाह दी गई थी, क्योंकि इसका उनकी प्रोफेशनल लाइफ से कोई सीधा संबंध नहीं है. लेकिन उनका मानना है कि जब बात इंसानियत की हो, तो अपनी राय रखना जरूरी हो जाता है. इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी.

उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा,

“मुझे कहा गया कि इस पर चुप रहूं क्योंकि इसका मेरी प्रोफेशनल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन इंसानियत के नाते मुझे यह बात कहनी ही पड़ी. अब रियलिटी शोज को भी खुद एक रियलिटी चेक की जरूरत है.”

image.png

TRP के लिए सारी हदें पार?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सौरभ राज जैन ने कहा कि आजकल कुछ रियलिटी शोज सिर्फ ज्यादा टीआरपी पाने की होड़ में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उनके मुताबिक, दर्शकों का मनोरंजन करने के नाम पर ऐसा कंटेंट दिखाया जा रहा है, जिसे एंटरटेनमेंट नहीं कहा जा सकता.

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

“TRP के लिए जिस हद तक जाया जा रहा है, वह हैरान करने वाला है. इसे एंटरटेनमेंट कहना भी गलत होगा. ये पूरा कंटेंट बीमार सोच, इंसानियत की कमी, लोगों को मेंटली टॉर्चर करने वाली मानसिकता और क्रूरता का एक खतरनाक कॉम्बो लगता है.”

image.png

होस्ट्स पर भी उठाया सवाल

सौरभ ने सिर्फ कंटेंट पर ही नहीं, बल्कि ऐसे शोज को होस्ट करने वालों और पूरी इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आखिर बड़े-बड़े होस्ट यह सब होने कैसे देते हैं.

उन्होंने लिखा,

“मुझे समझ नहीं आता कि इतने बड़े होस्ट यह सब होने कैसे देते हैं. यह बहुत दुखद है. उम्मीद है कि इंडस्ट्री बेहतर फैसला लेगी. आखिर हम किस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं?”

लॉक अप नहीं, टीवी शो की कर रहे थे बात

सौरभ के पहले पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद वह ‘लॉक अप: सच या सजा’ की बात कर रहे हैं. लेकिन एक्टर ने तुरंत दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सारी गलतफहमी दूर कर दी.

सौरभ ने लिखा,

“TRP टीवी के लिए होती है, OTT के लिए नहीं. कृपया थोड़ा समझिए. समझदार को इशारा काफी है.”

उन्होंने आगे लिखा,

“मेरा मानना है कि चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, वहां ऐसा कंटेंट होना चाहिए जिसमें स्किल, आर्ट और कुछ वैल्यू हो. सिर्फ बेकार चीजें दिखाना सही नहीं है.”

ये भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को डेट कर रही हैं जन्नत जुबैर, बोली- पर्सनल लाइफ को लेकर रूमर्स पसंद नहीं

The post ये एंटरटेनमेंट नहीं, मेंटल टॉर्चर है… TRP के लिए इंसानियत भूल रहे रियलिटी शोज? सौरभ राज जैन का फूटा गुस्सा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here