Home खेल रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कोई टेंशन नहीं, हिटमैन के रिटायरमेंट...

रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कोई टेंशन नहीं, हिटमैन के रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच कोच मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

25
0

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान रोहित शर्मा की हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मुकाबला रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। हालांकि, पहले तो बीसीसीआई ने रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों को गलत बताया। इसके बाद मैच से ठीक एक दिन पहले भारतीय गेंदबाजी कोच ने भी कहा कि रोहित की फॉर्म को लेकर टीम में कोई परेशानी या चिंता की बात नहीं है।

मोर्केल ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर क्या कहा?

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा का साथ देते हुए कहा कि वे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। उन्होंने रोहित की मुश्किलों को समझते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नई गेंद का सामना करना आसान नहीं रहा है। तीसरे वनडे मैच से पहले मीडिया के साथ बातचीत में मोर्कल ने कहा कि नई गेंद से शुरुआत करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। इस पूरी सीरीज में गेंद काफी स्विंग हो रही है, इसलिए शुरू में रन बनाना आसान नहीं है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित इस दिक्कत से खुद को बाहर निकाल लेंगे।

मोर्केल ने आगे कहा कि रोहित पहले भी कई बार ऐसी मुश्किलों से बाहर निकले हैं, उनका पुराना अनुभव इस समय काम आएगा। उनके टीम में रहने से बाकी बल्लेबाजों को भी भरोसा मिलता है। इसलिए उनके खेलने के तरीके को लेकर टीम में कोई टेंशन या परेशानी की बात नहीं है। इंग्लैंड सीरीज में रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में वह 11 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने 47 बॉल पर 26 रन की धीमी पारी खेली थी। इस सीरीज में गेंद को सही से टाइम करने में संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

रोहित को लेकर बीसीसीआई सचिव ने भी दिया था बड़ा बयान

वहीं रोहित के रिटायरमेंट वाली खबरों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच उनका आखिरी मैच नहीं होगा। बता दें कि तीसरे वनडे मैच के दौरान अब फैंस की नजरें जाहिर तौर पर रोहित शर्मा पर रहने वाली है। रोहित लॉर्ड्स वनडे मैच में बल्ले से एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विराट कोहली का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here