Home खेल लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! सिलेक्टर्स...

लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! सिलेक्टर्स देना चाहते हैं युवा खिलाड़ी को चांस

26
0

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट में बदलाव की आहट तेज होती दिख रही है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही ODI सीरीज के बीच बड़ी खबरें सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि रविवार यानी 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा ODI कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, नेशनल सिलेक्शन कमेटी अब भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दे रही है और 2027 ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने की रणनीति पर काम कर रही है।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य सिलेक्टर अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं और वह इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा को ODI टीम में आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। सिलेक्टर्स का मानना है कि अब युवाओं को तैयार करने का समय आ गया है।

हालिया प्रदर्शन ने बढ़ाई चिंता

रोहित शर्मा का हालिया ODI प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले 8 ODI मैचों में उन्होंने 30.1 की औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। यही वजह है कि सिलेक्टर्स अब भविष्य की योजना पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल को लंबा मौका देने की तैयारी

BCCI से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने PTI को बताया कि सिलेक्टर्स युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगातार मौके देना चाहते हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में दो शतक लगाने वाले जायसवाल को अगले करीब 20 ODI मैच खिलाने की योजना है, ताकि वह 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकें। सूत्र के मुताबिक, यदि रोहित शर्मा टीम में बने रहते हैं तो जायसवाल के लिए नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है। इसी कारण सिलेक्शन कमेटी भविष्य की टीम को ध्यान में रखते हुए बदलाव चाहती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिलेक्टर्स किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। रोहित शर्मा के भविष्य पर अंतिम फैसला खुद उन्हें ही लेना होगा। हालांकि, सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज से पहले सिलेक्टर्स नई दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

विराट कोहली को लेकर अलग सोच

सूत्रों के अनुसार, हेड कोच और मुख्य सिलेक्टर अजीत अगरकर की राय विराट कोहली को लेकर अलग है। दोनों का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए कोहली अब भी ODI टीम की पहली पसंद हैं। इसलिए उनके स्थान को लेकर फिलहाल कोई सवाल नहीं है।

यह भी पढ़ें:

रोहित और विराट ने साथ मिलकर छुआ बड़ा मुकाम, 8000 रनों की पार्टनरशिप करने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी बनी

रोहित शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर किया बड़ा कारनामा, सचिन-गांगुली के खास क्लब में मारी एंट्री

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here