Home खेल विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? क्या IPL का वर्कलोड पड़ा...

विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? क्या IPL का वर्कलोड पड़ा भारी

27
0

[ad_1]

विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा। अब से कुछ ही देर पहले अचानक कोहली के ना खेलने की खबर सामने आई। विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन होगा, इसको लेकर बात हो रही है। इसमें रजत पाटीदार और तिलक वर्मा फ्रंट रनर बताए जा रहे हैं। साथ ही सवाल ये भी उठाया जा रहा है कि क्या कोहली पर आईपीएल का वर्कलोड भारी पड़ गया, इसलिए उन्हें इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा। 

रजत पाटीदार और तिलक वर्मा को टीम इंडिया के स्क्वाड में किया जा सकता है शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा, इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। सीरीज के आगाज से करीब 9 दिन पहले कोहली बाहर हो गए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इसमें रजत पाटीदार और तिलक वर्मा शामिल हैं। कोहली के बाहर होने से ये तो करीब करीब तय हो गया है कि तीसरे नंबर पर उनकी जगह श्रेयस अय्यर खेलेंगे, जो पहले ही टीम में उपकप्तान की हैसियत से हैं। इसके बाद केएल राहुल आएंगे। यानी टीम को लोअर मिडल आर्डर के बल्लेबाज की जरूरत होगी। 

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड भी हैं दावेदार

वैसे तो यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड का भी नाम लिया जा सकता है, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने वनडे में नीचे के क्रम में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। इसलिए रजत पाटीदार और तिलक का नाम लिया जा रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने हाल ही में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अब वे मध्य प्रदेश टी20 लीग खेल रहे हैं। वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं खूब रन भी बना रहे हैं। तिलक वर्मा भी ठीकठाक रन बना रहे हैं और जहां टीम को जरूरत है, वहां खेल भी सकते हैं। 

आईपीएल में टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों को लगातार खेलना पड़ता है

आईपीएल में लगातार खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हैं। हालांकि उन्हें कोई इंजरी तो नहीं हुई है, लेकिन ऐ​हतियात के तौर पर उन्हें बाहर रखा गया है। अब कोहली भी आईपीएल खेलने के बाद बाहर हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठना ला​जिमी है कि क्या आईपीएल का वर्कलोड प्लेयर्स पर भारी पड़ रहा है। आईपीएल में बड़े खिलाड़ी लगातार दो महीने तक खेलते हैं, साथ ही उन्हें करीब करीब हर मैच के बाद ट्रेवल भी करना पड़ता है। इसका असर शरीर पर पड़ता है। आईपीएल के बाद जब इंटरनेशनल मैच होते हैं तो इस तरह की बात हर दफा आती है। 

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को सीरीज से पहले करारा झटका

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here