Home मनोरंजन वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा,...

वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा

24
0

[ad_1]

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है. शो में डिनर टेबल पर हुई बहस के बाद अब काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपनी बात रखी है. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई दावे किए. काजल ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान दोनों कई बार वैनिटी वैन में काफी देर तक साथ रहते थे और इसकी वजह से पूरी टीम को इंतजार करना पड़ता था.

यहां देखें काजल राघवानी का लाइव वीडियो-

View on Instagram

काजल राघवानी ने वैनिटी वैन को लेकर क्या कहा?

काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ काम करने के दौरान का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि कई बार शूटिंग सेट पर दोनों के लिए टीम को इंतजार करना पड़ता था. काजल ने कहा,

“आप दोनों वैनिटी में बैठे रहते थे. एक गया, आप नहीं आए, दूसरे को भेजा, आप नहीं आए. तीसरे को भेजा, फिर भी आप नहीं आए. डायरेक्टर खुद गया फिर आपको लेने के लिए.”

उन्होंने आगे कहा,

“आर्टिस्ट और मैं सब सेट पर बैठे हैं और आपका इंतजार कर रहे हैं कि कब आप आओगे और हम शूट करेंगे.”

‘ऐसा क्या कर रहे थे कि डायरेक्टर को खुद जाना पड़ा?’

काजल राघवानी ने इसी दौरान सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कर रहे थे आप दोनों कि डायरेक्टर को खुद जाना पड़ा लेने के लिए?”

काजल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. लोग इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

‘महाकुंभ में आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे’

काजल राघवानी ने अपने लाइव वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बॉन्डिंग को लेकर महाकुंभ से जुड़ी एक बात भी कही. उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ के दौरान निरहुआ और आम्रपाली एक साथ नजर आए थे. काजल ने कहा,

“कुंभ मेला में आप गए थे, वहां पर आप आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे. आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था. तो यह कौन सा फर्ज निभा रहे थे आप?”

उन्होंने आगे कहा कि निरहुआ अक्सर आम्रपाली के साथ ज्यादा दिखाई देते हैं. काजल ने कहा कि शूटिंग सेट से लेकर गेम जोन और मंदिर तक दोनों कई जगह साथ नजर आते हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ कम दिखाई देते हैं.

निरहुआ-अम्रपाली की जोड़ी हमेशा रही चर्चा में

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

हालांकि, दोनों कलाकारों ने कई बार साफ किया है कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है. निरहुआ और आम्रपाली ने अपने रिश्ते को लेकर लगाई जाने वाली अटकलों को हमेशा खारिज किया है.

ये भी पढ़ें: क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड कल्चर’ की वजह से एक्ट्रेसेस को नहीं मिलती फिल्में? रानी-काजल ने खोली पोल

The post वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here