Home खेल वैभव सूर्यवंशी एक दिन मेरा ये रिकॉर्ड तोड़ेगा, टी20 किंग बनने का...

वैभव सूर्यवंशी एक दिन मेरा ये रिकॉर्ड तोड़ेगा, टी20 किंग बनने का बाद जॉस बटलर की बड़ी भविष्यवाणी

23
0

[ad_1]

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर अब टी20 फॉर्मेट के नए किंग बन गए हैं। वह अब टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद जॉस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। बटलर ने कहा है कि वैभव फ्यूचर में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। बटलर का मानना है कि वैभव के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर जॉस बटलर ने क्या कहा?

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद जॉस बटलर ने द हंड्रेड के ब्रॉडकास्टर से बात की। बटलर ने कहा कि T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना मेरे लिए बहुत गर्व का पल है, हालांकि एक न एक दिन कोई न कोई मेरा यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा और शायद उनका नाम सूर्यावंशी होगा। पोलार्ड को पछाड़कर दिग्गजों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर आना मेरे लिए बेहद खास है। वहीं अपने बल्लेबाजी स्टान्स वाले कंधे हिलाने के अंदाज पर उन्होंने कहा कि सालों पहले एक कोच के कहने पर सहज महसूस करने के लिए उन्होंने ऐसा करना शुरू किया था, जो अब उनका स्टाइल बन गया है।

खराब फॉर्म से गुजरने को लेकर भी बटलर ने दिया बड़ा बयान

बटलर ने आगे कहा कि क्रिकेट में चीजें कितनी जल्दी बदल जाती हैं, यह सच में देखने लायक है। कभी आपका दिन बहुत खराब होता है तो कभी आप एकदम ऊंचाइयों पर होते हैं। कुछ महीनों पहले मैं अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहा था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुझे लग रहा है कि मैं अपने जीवन की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा हूं, जिसमें मुझे बहुत मजा आ रहा है। ऐसे दौर में आपके पास सिर्फ दो ही रास्ते होते हैं। या तो आप हार मान लें, या फिर पूरी ताकत लगाकर अपनी पुरानी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करें। मैंने भी हार न मानकर वापसी करने पर ध्यान दिया और इसमें सफल रहा।

आईपीएल 2026 में वैभव ने की थी शानदार बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उसके बाद उन्हें भारत की T20 टीम में जगह मिली। लेकिन अब तक खेले गए अपने 6 इंटरनेशनल मैचों में वे आईपीएल जैसी तूफानी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे, पर दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने संभलकर खेलते हुए 49 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे ने दी चेतावनी, कहा- आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी फर्क है

जॉस बटलर ने तोड़ा कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here