Home खेल वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने खोले दरवाजे? अजीत अगरकर को मिला...

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने खोले दरवाजे? अजीत अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो करो

16
0

[ad_1]

महज 15 साल की उम्र में ऐसा तूफान शायद ही किसी ने भारतीय क्रिकेट में देखा हो। IPL 2026 में अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की बरसात करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशीको लेकर अब BCCI भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को हैरान किया है, बल्कि BCCI के शीर्ष अधिकारियों को भी प्रभावित किया है। यही वजह है कि अब सिलेक्टर्स पर वैभव को लेकर बड़ा फैसला लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे। इस किशोर बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में 237.31 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी ने T20 क्रिकेट खेलने के तरीके को ही नई परिभाषा दे दी। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए।

सिर्फ 15 साल की उम्र में मचाया धमाल

वैभव अभी केवल 15 साल के हैं, लेकिन मैदान पर उनका आत्मविश्वास उम्र से कहीं आगे नजर आया। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता इस युवा बल्लेबाज ने अपने से दोगुनी उम्र और अनुभव वाले गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी की और लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इसी महीने भारत को आयरलैंड दौरे पर दो T20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वैभव को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

BCCI सचिव ने दिया बड़ा संकेत

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी वैभव की प्रतिभा की खुलकर तारीफ की है और कहा है कि चयन समिति युवा बल्लेबाज के हित में सही फैसला लेगी। सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट का नया वंडर किड है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में वह दुनिया में भी धूम मचाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि और हमारे सभी सिलेक्टर्स IPL टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। हर कोई, सभी सिलेक्टर्स इन मैचों को बहुत करीब से देख रहे हैं और ज्यादातर मामलों में वे मैदान पर भी मौजूद रहते हैं। इसलिए भारतीय टीम के आगामी यूके दौरे के लिए होने वाली सिलेक्शन मीटिंग में उन्हें यकीन है कि सिलेक्टर्स उसके प्रदर्शन को देखते हुए जो भी जरूरी होगा और जो उसके हित में होगा, वही करेंगे।

BCCI सचिव ने यह भी माना कि कई खिलाड़ियों ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वैभव उनसे अलग स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कई अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन वैभव असाधारण है और उन्हें बहुत खुशी है कि भगवान की कृपा से भारतीय क्रिकेट को इस समय एक नया वंडर किड मिला है और वह निश्चित रूप से बहुत जल्द सीमाओं को पार करेगा।

आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका?

भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो T20I मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान या उसके आसपास UK दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में भारतीय टीम में मौका मिलेगा या सिलेक्टर्स उम्र को ध्यान में रखते हुए थोड़ा और इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें:

‘ट्रॉफी आवा दे’, RCB को चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली ने GT पर कसा मजेदार तंज

IPL के बाद अब इस मशहूर T20 लीग में भी दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल, U23 खिलाड़ी को खिलाना होगा अनिवार्य

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here