Home खेल वैभव सूर्यवंशी को किया गया प्लेइंग XI से ड्रॉप, पांचवें टी20 के...

वैभव सूर्यवंशी को किया गया प्लेइंग XI से ड्रॉप, पांचवें टी20 के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने किए दो बदलाव

19
0

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अय्यर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया है। वैभव की जगह इस मैच में संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 3-0 से पीछे चल रही है।

प्लेइंग XI में बदलाव को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमारी टीम में दो बदलाव हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे आए हैं और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। मुझे लगता है कि टीम के तौर पर आगे बढ़ने के लिए यही सही समय है कि हम अपनी सबसे बेहतरीन प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरें। इसी को ध्यान में रखकर हमने यह फैसला किया है।

अय्यर ने टॉस को लेकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने जैसी गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए यह फैसला लिया है। मुझे लगता है कि हमने लगभग सब कुछ आजमा लिया है और उसका अनुभव भी ले लिया है। आज यहां हवा चल रही है और मौसम की स्थिति को देखते हुए हमारी पहले बात हुई थी। हमें बताया गया था कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस में हुई देरी

आपको बता दें कि इस मैच के लिए टॉस में 45 मिनट की देरी हुई थी। वहीं ये मुकाबला आधा घंटा लेट शुरू हुआ है। भारतीय टीम मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम नहीं पहुंच सकी। भारतीय टीम की बस ट्रैफिक में फंसने के कारण स्टेडियम में देरी से पहुंची। मैच के लिए टॉस साढ़े छह बजे होना था लेकिन भारतीय टीम तय समय तक मैदान में ही नहीं पहुंच सकी और इस वजह से टॉस में देरी हुई। मुकाबला पहले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था लेकिन यह मैच 7:30 बजे शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें

जोस बटलर के पास धोनी से आगे निकलने का मौका, रोहित शर्मा को भी इस मामले में छोड़ेंगे पीछे

लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर का जलवा, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी जड़कर किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here