Home झारखंड शादी को 6 महीने ही हुए थे… कमरे में खून से लथपथ...

शादी को 6 महीने ही हुए थे… कमरे में खून से लथपथ मिली पत्नी, तो दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला पति

16
0

[ad_1]

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के महज छह महीने बाद ही एक नवविवाहित दंपति के शव उनके घर से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग सकते में हैं।

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना राधानगर थाना क्षेत्र के काशीनाथ मंडल टोला की है। रविवार को जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम साहा (26) और उनकी पत्नी मामुनी बसाक के रूप में हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का मुआयना किया तो पाया कि महिला मामुनी बसाक का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा हुआ था। वहीं, पास के ही दूसरे कमरे में पति विक्रम साहा का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

शुरुआती जांच और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस यह आशंका जता रही है कि पहले पुरुष ने धारदार हथियार से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस खौफनाक कदम के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हाल ही में हुई थी शादी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दंपति की शादी को अभी महज छह महीने ही हुए थे। दोनों के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ, जो इस वीभत्स अंजाम तक जा पहुंचा, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरी घटनाक्रम और इसके पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के सही कारणों और समय का, और अन्य खुलासों का पता चल सकेगा।

गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसकी भतीजी की मौत

वहीं, झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार शाम रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक महिला और उसकी चार वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। मंगासो गांव की निवासी कविता देवी (26) ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, जलता हुआ सिलेंडर दीवार से टकराकर फट गया। हादसे में कविता देवी घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी भतीजी शीतल कुमारी (4) की मौके पर ही मौत हो गई।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

मां के साथ सो रहे 2 साल के मासूम को सांप ने डसा, सीने पर बैठा देख चीख पड़ी मां; बच्चे की मौत

बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here