Home खेल स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में उतरते ही रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच...

स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में उतरते ही रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली बनीं सबसे कम उम्र की क्रिकेटर

20
0

[ad_1]

भारतीय महिला टीम इस वक्त लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में स्मृति मंधाना ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह मंधाना के करियर का 300वां इंटरनेशनल मैच है। इसी के साथ वह दुनिया की सबसे कम उम्र (युवा) की महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 300 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनकी यह कामयाबी दिखाती है कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली और अपने अच्छे खेल से टीम को हमेशा आगे बढ़ाया।

स्मृति मंधाना का नाम हुआ खास लिस्ट में शामिल

स्मृति मंधाना 300 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला प्लेयर हैं। अगर सिर्फ भारतीय टीम की बात करें, तो वह 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले भारत की तरफ से केवल दो महान खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर 374 मैचों के साथ पहले नंबर पर हैं और उनके बाद महान बल्लेबाज मिताली राज का नाम आता है। मिताली ने 333 मैच खेले हैं। अब स्मृति मंधाना भी अपने 300 मैच पूरे करके इन दिग्गज खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

पहली बार लॉर्ड्स में खेला जा रहा है वुमेंस टेस्ट मैच

यह मैच सिर्फ स्मृति मंधाना के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक पल है। इंग्लैंड में इससे पहले 19 अलग-अलग मैदानों पर कुल 55 महिला टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मशहूर लॉर्ड्स मैदान पर पहली बार कोई महिला टेस्ट मैच खेला रहा है। अगर महिला टेस्ट का इतिहास देखें, तो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 9 मैच वूस्टर के काउंटी ग्राउंड पर और 6 टेस्ट मैच द ओवल के मैदान पर खेले गए हैं।

इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है भारतीय महिला टीम

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय महिला टीम का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम अब अपना 10वां टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले खेले गए 9 मैचों में से टीम इंडिया ने 2 मैचों में शानदार जीत हासिल की है, जबकि बाकी बचे 7 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि भारतीय महिला टीम आज तक इंग्लैंड में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विदेशी पिचों पर अंडरअचीवर्स का टैग हटाना होगा; इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद असिस्टेंट कोच ने गिनाई कमजोरियां

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here