[ad_1]
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम 20 ओवर्स में 247 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही, जिसमें उनके कप्तान शे होप की बल्ले से अहम भूमिका देखने को मिली जिन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर होप जहां अब टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं एक खास मामले में वह एबी डिविलियर्स की भी बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं।
होप ने गेल को छोड़ा पीछे, डिविलियर्स की इस मामले में की बराबरी
विंडीज कप्तान शे होप जिनका भारतीय दौरे पर शानदार फॉर्म देखने को मिला है, उन्होंने इस टी20 सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होप अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 2 शतकीय पारियां खेली थी। वहीं अब शे होप विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भारत में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में एबी डिविलियर्स की बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में शे होप का तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत में यह 8वीं शतकीय पारी है।
वेस्टइंडीज के लिए T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- शे होप – 3 शतक
- क्रिस गेल – 2 शतक
- एविन लुईस – 2 शतक
भारत में विदेशी खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर
- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 8 शतक
- शे होप (वेस्टइंडीज) – 8 शतक
- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 8 शतक
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 7 शतक
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 6 शतक
कोहली और सूर्या के क्लब का भी हिस्सा बने होप
भारतीय टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शे होप अपनी नाबाद शतकीय पारी के दम पर एक ऐसा कारनामा करने में भी कामयाब रहे जिसके दम पर वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। शे होप अब एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में बतौर कप्तान तीन बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के रूप में चौथे प्लेयर हैं। इससे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान ने तीन-तीन बार ये कारनामा किया है। वहीं एक द्विपक्षीय सीरीज में 2 या उससे अधिक शतकीय पारी खेलने वाले शे होप सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।
एक द्विपक्षीय T20I सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 2 शतक बनाम वेस्टइंडीज (साल 2023)
- संजू सैमसन (भारत) – 2 शतक बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2024)
- तिलक वर्मा (भारत) – 2 शतक बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2024)
- मोहम्मग ईशान (स्पेन) – 2 शतक बनाम क्रोएशिया (साल 2025)
- शे होप (वेस्टइंडीज) – 2 शतक बनाम भारत (साल 2026)
ये भी पढ़ें
सूर्यांश शेडगे की वनडे टीम में एंट्री लगभग पक्की, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जा सकते
जोश हेजलवुड ने गेंद से बरपाया कहर, ब्रेट ली को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर मिचेल जॉनसन
[ad_2]
Source link















