Home मनोरंजन 16 साल की लड़की से जुड़ा मामला

16 साल की लड़की से जुड़ा मामला

21
0

[ad_1]

Rohit Chandel Arrested: ‘सैराब’ फेम एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने 16 साल की लड़की से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, रोहित पर नाबालिग का पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में उनके खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस मामले पर अभी तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

Allegations Against Rohit Chandel: नाबालिग को बार-बार फोन करने और परेशान करने का आरोप

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में रहने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया है कि 5 जुलाई को रोहित ने कथित रूप से लड़की को उसके घर के ब्लिडिंग के पास रोका, उसका पीछा किया उससे बहस की, अपशब्द कहे और से मारपीट की. पुलिस के अनुसार, रोहित और वह लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे.

View on Instagram

Mumbai Police Took Action: POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (10 जुलाई) को रोहित चंदेल को उनके घर से गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO Act के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाना) के तहत भी मामला दर्ज किया है. मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.”

View on Instagram

कौन हैं रोहित चंदेल?

29 साल के रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना के किरदार से लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा उन्होंने ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी. इन दिनों वह टीवी शो ‘सैराब’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह ईशान का किरदार निभा रहे हैं. शो में वह एक सिंगर का रोल निभा रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने उम्र से बड़ी औरत से प्यार हो जाता है.

thumb _loom_001.jpg.jpeg
प्रभात खबर की खास पेशकश



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here