Home खेल 3 साल बाद बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी, आखिर क्यों...

3 साल बाद बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी, आखिर क्यों हटाए गए शान मसूद? PCB ने बताई बड़ी वजह

23
0

[ad_1]

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए शान मसूद को पद से हटा दिया है। उनकी जगह एक बार फिर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। यह फैसला कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन अब बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके पीछे की वजह भी साफ कर दी है। PCB ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा के साथ बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया। बाबर करीब तीन साल बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

शान मसूद को हटाने की वजह आई सामने

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाई-परफॉर्मेंस निदेशक आकिब जावेद ने बताया कि शान मसूद की कप्तानी में टीम कई ऐसे मुकाबले हार गई, जिन पर उसकी मजबूत पकड़ थी। उनके मुताबिक, कई अहम मौकों पर टीम मैच को जीत में नहीं बदल सकी और यही बदलाव का सबसे बड़ा कारण बना।

आकिब जावेद ने कहा कि हमने शान मसूद की कप्तानी में कई करीबी टेस्ट मैच खेले, लेकिन कुछ अहम कमियां लगातार नजर आईं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में विपक्ष के आखिरी बल्लेबाजों ने 60-70 रन की साझेदारी कर दी, जबकि मैच हमारे कंट्रोल में था। वहीं मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी टीम बेहद आसानी से सिमट गई।

उन्होंने आगे कहा कि एक कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ टीम का नेतृत्व करना नहीं होती, बल्कि मैच को जीत तक पहुंचाना भी होता है। ओवर रेट बनाए रखना, DRS का सही इस्तेमाल करना और टॉस के समय सही फैसला लेना भी कप्तान की भूमिका का हिस्सा है। कुछ जिम्मेदारियां टीम और सिलेक्टर्स की होती हैं, लेकिन कई फैसलों की जवाबदेही कप्तान की भी होती है।

बाबर का रिकॉर्ड बेहतर

शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 12 टेस्ट मैच खेले, जिनमें टीम को सिर्फ चार जीत मिली। दूसरी ओर बाबर आजम ने अपने पिछले कार्यकाल में 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की थी, जिसमें टीम ने 10 मुकाबले जीते थे, जबकि चार मैच ड्रॉ रहे थे। इन आंकड़ों को भी बोर्ड के फैसले की अहम वजह माना जा रहा है।

अब बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान की पहली चुनौती वेस्टइंडीज दौरा होगी। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25 से 30 जुलाई तक त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 2 से 7 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के बाद पाकिस्तान टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की कठिन सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक हेडिंग्ले में, दूसरा 27 से 31 अगस्त तक लॉर्ड्स में और तीसरा व अंतिम टेस्ट एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड दौरे को पाकिस्तान के लिए असली परीक्षा माना जा रहा है और ऐसे में बाबर आजम की कप्तानी पर सभी की नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान टेस्ट टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, शान मसूद से छिनी टेस्ट की कप्तानी, बाबर को फिर मिली कमान

पाकिस्तानी टेस्ट टीम से हुई शाहीन अफरीदी की छुट्टी, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित किया स्क्वाड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here