Home वायरल क्या आपने कभी किसी शादी में ऐसा कुछ देखा है? Video देख...

क्या आपने कभी किसी शादी में ऐसा कुछ देखा है? Video देख लोग बोले- ‘मानसिक बीमार है’

24
0

[ad_1]

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले, वो वायरल हो ही जाता है। वायरल होने वाले वीडियो डांस, ड्रामा, लड़ाई, स्टंट, अतरंगी या अजीब हरकत, जुगाड़ आदि कंटेंट देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया।

शादी में ऐसा कुछ नहीं देखा होगा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। तबी एक शख्स नॉर्मल टी-शर्ट और जींस में वहां स्टेज पर पहुंचता है। इसके बाद वो बैक-फ्लिप मारता है और फिर दूल्हे का पैर छूता है। इसके बाद वो स्टेज पर उनके सामने अलग-अलग स्टंट करके दिखाता है जैसे उसे इसी काम के लिए हायर किया हो या फिर बेस्ट स्टंट करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा और यह सब करने के बाद वहां से चल देता है। आपको बता दें कि आजकल लोग ऐसा करते हुए वीडियो बनवा रहे हैं और वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कारण तो यह वीडियो भी वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @inderjeetbarak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मानसिक बीमार है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके बाद शायद ही कोई इसको अपनी शादी में बुलाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के पास टैलेंट है मगर गलत प्लेटफॉर्म है। चौथे यूजर ने लिखा- सर्कस का जोकर है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सिक्किम की इस नन्ही बच्ची ने दुनिया को दिया जरूरी संदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया प्यारा Video

ये भरोसा है या फिर बेवकूफी? वायरल Video को देख आप खुद तय कीजिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here