Home वायरल बाइक पर बैठे बेटे पर पड़ी धूप, पीछे बैठी ने मां ने...

बाइक पर बैठे बेटे पर पड़ी धूप, पीछे बैठी ने मां ने तुरंत आंचल से ढका सिर; Video देख लोग बोले- ‘मां जैसा कोई नहीं’

20
0

[ad_1]

दादी मां हों या मां, इन दोनों के प्यार की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन प्यार साफ महसूस होता है। चटक धूप में बाइक पर सवार एक युवक परेशान हो रहा था। पीछे बैठी मां ने अपनी साड़ी का पल्लू उढ़ाकर उसे ढक लिया। लोग कह रहे हैं कि ऐसा प्यार सबके नसीब में नहीं होता। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr.x_0621 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक लाल रंग की बाइक पर युवक बैठा है और पीछे दो महिलाएं। मां पहले हाथ से ही बेटे को धूप से बचाने की कोशिश करती हैं। मगर इससे पूरा काम नहीं बनता। फिर वे अपनी साड़ी का पल्लू आगे बढ़ाकर उसके सिर पर रख देती हैं। बाइक पर बैठे हुए ये करना आसान नहीं, लेकिन दादी हर कोशिश करती हैं। पल्लू देने के बाद दादी खुद धूप में रह जाती हैं। वे खुद तपिश झेल रही थीं, लेकिन बेटे को नहीं होने दिया। कैप्शन में लिखा गया कि मां अपने बच्चे के लिए इतना कुछ करती है।  

जेस्चर ने जीता यूजर्स का दिल 

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर हजारों लोगों ने कमेंट किए। यह छोटा सा जेस्चर देखकर लोग भावुक हो गए। कई ने अपनी मां को याद किया। कई ने कहा कि आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में ऐसे रिश्ते दुर्लभ हो गए हैं। कुछ ने लिखा कि दादी और मां जैसा प्यार कोई नहीं दे सकता। एक यूजर का कहना था कि सबका नसीब नहीं होता ऐसा परिवार। वीडियो में दिख रही सादगी और स्नेह ने इंटरनेट का दिल जीत लिया।  एक यूजर ने लिखा, “मां एक अलग ही दुनिया है।” दूसरे ने कहा कि इतना प्यार देने वाली यह आखिरी जेनरेशन है। तीसरे ने मजाक में लिखा कि ये बंदा रॉयल इंफील्ड ही नहीं, रॉयल रिलेशन में भी है। यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें बिना शब्दों के प्यार बयां हो जाता है। तेज धूप, ट्रैफिक और बाइक की सवारी में दादी का ध्यान सिर्फ अपने बेटे पर है। वे खुद असुविधा सहकर भी उसे आराम पहुंचाना चाहती हैं। ऐसे पल याद दिलाते हैं कि बुजुर्गों का प्यार कितना निस्वार्थ होता है।  

दिल को छू लेने वाला मोमेंट 

यह कहानी हर किसी को छू जाती है। चाहे कोई शहर में हो या गांव में, दादी-नानी का प्यार एक जैसा ही होता है। वीडियो देखने के बाद कई लोग अपने बुजुर्गों से बात करने या उनका ख्याल रखने की बात कर रहे हैं। आज के समय में जब लोग खुद की सुविधाओं में व्यस्त रहते हैं, तब ऐसे पल सोचने पर मजबूर करते हैं। दादी ने न छाता मांगा, न कोई शिकायत की। बस अपना पल्लू दे दिया। यह छोटा सा काम बड़े प्यार का प्रतीक बन गया। 


गौरतलब है कि, इससे पहले अपनी मां को सरप्राइज देते बेटे का वीडियो वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

मां की तबीयत ठीक ना होने पर किचन में काम करने पहुंचा 14 साल का बेटा, Video देख यूजर्स बोले- ‘अच्छी परवरिश’  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here