Home वायरल रील के चक्कर में कुछ लोगों को अपनी जान की भी चिंता...

रील के चक्कर में कुछ लोगों को अपनी जान की भी चिंता नहीं, आप इसी Video को देख लीजिए

19
0

[ad_1]

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर हैं और उसमें से बहुत सारे लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। वैसे तो रील बनाने में कुछ  भी गलत नहीं है और कई सारे लोग रील बनाकर ही खूब फेमस हुए हैं लेकिन कुछ लोगों के दिमाग पर रील का बुखार इस तरह चढ़ा हुआ है कि वो उसके आगे तो अपनी जिंदगी की भी चिंता नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको एक महिला की बेवकूफी नजर आएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

महिला ने ऐसा क्या किया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी नजर आती है। वो दोनों हैंडल को पकड़कर थोड़ी सी पीछे की तरफ लटकी हुई है और वीडियो बनाने वाले को बोलती हैं कि रोल कैमरा एक्शन कर दो। इसके बाद आंटी जी चलती ट्रेन के गेट पर और भी पीछे लटक जाती हैं और लटकते हुए बोलती हैं कि, ‘अरे मैं ट्रेन में वीडियो बनवाऊं तो कोई बोलेगा क्या।’ इसके बाद वो फिर से ट्रेन के अंदर आ जाती हैं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे लोगों के साथ कुछ भी हो जाएगा तो फर्क नहीं पड़ेगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये झूल रही हैं, डर हम रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया का भूत है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नैनीताल की सड़कों पर इस नन्हे जादूगर ने दिखाया अपना जादू, Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

राम चरण के जबरा फैन का हाई-वोल्टेज डांस, सिनेमाघरों में ‘पेड्डी’ के सुपरहिट गाने पर उड़ाया गर्दा, लूटी लाइमलाइट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here