Home बिहार नए घर में जल्द ही शिफ्ट हो सकता है लालू परिवार, निर्माण...

नए घर में जल्द ही शिफ्ट हो सकता है लालू परिवार, निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचीं राबड़ी देवी; देखें VIDEO

23
0

[ad_1]

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए बंगले के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

कौटिल्य नगर में बन रहा लालू परिवार का यह नया बंगला लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है और निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार, नए घर का काम तेजी से चल रहा है, जिसके चलते लालू परिवार निर्धारित समय से पहले ही इस नए आवास में शिफ्ट हो सकता है। जानकारी के अनुसार, नए घर में प्रवेश की तैयारियां भी जल्द ही शुरू होने वाली हैं। निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

राबड़ी देवी के आवास पर राजद नेताओं ने दिया पहरा

वहीं, राबड़ी देवी के पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास पर शनिवार को भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला। सरकार द्वारा सुरक्षा श्रेणी कम किए जाने और सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के विरोध में लालू परिवार ने अपनी सुरक्षा वापस लौटाने का दावा किया है। इसके विरोध में राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता राबड़ी देवी के आवास के बाहर पहरा देने बैठ गए।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि यह भाजपा नीत सरकार द्वारा लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अपमानित करने की चाल है। अब राजद कार्यकर्ता खुद अपने नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगे। राजद नेता आभा लता ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस कदम की तीखी निंदा की। वर्तमान में लालू प्रसाद सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं और तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं।

दूसरी तरफ, राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अपनी मां से मुलाकात की, लेकिन सुरक्षा लौटाने के दावे पर अलग रुख अपनाते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मी खुद ड्यूटी से बच रहे हैं। वहीं, सत्तारूढ़ NDA ने इसे दबाव की राजनीति करार दिया और दावा किया कि लालू के परिवार के संबंध में सभी कदम “नियमों के अनुसार” उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी की जांच, नियमों की हुई अनदेखी; 15 जून तक का अल्टीमेटम

NEET UG री-एग्जाम को लेकर बड़ी खबर, NTA ने जारी की सिटी स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here