Home बिहार नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे...

नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

17
0

[ad_1]

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में शनिवार सुबह एक पुलिस पदाधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दरोगा योगेश के रूप में हुई है। वह नवगछिया एसपी के गोपनीय शाखा से जुड़े लीडर के रूप में कार्यरत थे। पुलिस लाइन स्थित उनके कमरे में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस लाइन स्थित कमरे में उनका शव मिलने की बात सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच शुरू की गई।

प्रमोशन के कुछ ही दिनों बाद मौत, उठ रहे सवाल

बताया जा रहा है कि दरोगा योगेश को करीब 10 दिन पहले ही जमादार के पद से पदोन्नत कर दरोगा बनाया गया था। पदोन्नति के कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत की खबर सामने आने से पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मौत की वजह पर सस्पेंस, जांच के बाद ही खुलेगा राज
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दरोगा योगेश की मौत किन कारणों से हुई, किसी बीमारी के कारण हुई या मामला किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच, घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल से जानकारी जुटाने के दौरान पुलिस लाइन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पत्रकारों की आवाजाही रोके जाने की भी सूचना है। 

कई सवाल, आधिकारिक जवाब का इंतजार
दरोगा योगेश की मौत के मामले में अब जांच के निष्कर्षों पर नजर है। शव किस परिस्थिति में मिली, मौत का वास्तविक कारण क्या है और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य क्या हैं इन सभी बिंदुओं पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के रूप में देखा जा रहा है। 

(रिपोर्ट – Anjani Kumar Kashyap)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here