Home झारखंड 2 बेटों की मौत का सदमा न सह सका पिता, कर ली...

2 बेटों की मौत का सदमा न सह सका पिता, कर ली खुदकुशी; रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

24
0

[ad_1]

बोकारो के पिंड्राजोरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बेटों की मौत से आहत एक पिता ने खुदकुशी कर ली। बड़ाटांड़ के 50 साल के संतोष कुंभकार का शव डुंगरीगोड़ा हटिया के पास रेलवे ट्रैक से 100 मीटर दूर मिला। छोटे बेटे की इलाज के दौरान मौत के बाद बड़े बेटे धीरेन कुंभकार के घर 9 साल बाद बेटा हुआ, लेकिन वो भी नहीं बचा। लगातार हादसों से टूटे संतोष ने अपनी जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेजा गया।

लाइनमैन ने देखा खून से लथपथ शव  

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के डुंगरीगोड़ा हटिया के पास बुधवार शाम खून से लथपथ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर की दूरी पर शव को लाइनमैन ने देखा और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने स्थानीय पिंड्राजोरा थाना को खबर भेजी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की।

मृतक की पहचान सुनता पंचायत के गांव बड़ाटांड़ निवासी 50 वर्षीय संतोष कुंभकार के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष के परिवार में पिछले कुछ महीनों में कई हृदय विदारक घटनाएं घटी थीं। 

पहले छोटे बेटे की मौत, फिर बड़े बेटे का इकलौता बच्चा भी चल बसा  

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले संतोष के छोटे बेटे का इलाज के दौरान भारी खर्च के बाद भी निधन हो गया था। इस सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि 15 दिन बाद बड़े बेटे, उपमुखिया धीरेन कुंभकार के घर शादी के नौ साल बाद बेटा पैदा हुआ। लेकिन लाखों खर्च कर इलाज कराने के बावजूद नवजात की भी मौत हो गई। लगातार हुई इन घटनाओं से संतोष कुंभकार बेहद आहत और क्षुब्ध थे।

गांव में पसरा मातम 

बताया जा रहा है कि इन्हीं घटनाक्रमों से परेशान होकर बुधवार को संतोष ने अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे बड़ाटांड़ गांव में मातम छा गया है। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जब्त कर चास अनुमंडल अस्पताल में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

(रिपोर्ट- मृत्युंजय)

यह भी पढ़ें-

कचरा फेंकना बना मौत की वजह, VIDEO वायरल होने और FIR के बाद युवक ने किया सुसाइड



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here