Home अंग प्रदेश गति शक्ति योजना के तहत बारसोई जंक्शन में तेज हुई कार्रवाई, अतिक्रमण...

गति शक्ति योजना के तहत बारसोई जंक्शन में तेज हुई कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर बदलेगा स्टेशन का स्वरूप

21
0

[ad_1]

Katihar News: सीमांचल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल बारसोई जंक्शन के कायाकल्प की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है. रेलवे प्रशासन ने गति शक्ति योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य को गति देने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रखा है. बुधवार के बाद रविवार को भी स्टेशन क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे, अनधिकृत बरामदे और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हनुमान मंदिर से काली मंदिर तक मुख्य सड़क को लगभग सात मीटर (करीब 23 फीट) चौड़ा किया जाएगा, जिससे स्टेशन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है.

मुख्य सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया जा रहा अतिक्रमण

बारसोई जंक्शन के आसपास लंबे समय से दुकानों के आगे बने अनधिकृत बरामदे और सड़क किनारे अतिक्रमण यातायात में बाधा बने हुए थे.

रविवार को रेलवे प्रशासन ने ऐसे कई अवैध कब्जों को हटाया और स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई स्टेशन के पुनर्विकास और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक है. अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

टेंपो और बाइक स्टैंड बदला जाएगा

रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य को देखते हुए वर्तमान टेंपो और बाइक स्टैंड को काली मंदिर के सामने स्थित रेलवे परिसर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.

इसके लिए वाहन चालकों को लगातार सूचित किया जा रहा है कि वे अपने वाहन निर्धारित नए स्टैंड में ही खड़े करें. सड़क या गैर-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

“यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्था”

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई पार्किंग व्यवस्था और सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और स्टेशन क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना है.

उनके अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर अधिक व्यवस्थित और यात्री अनुकूल दिखाई देगा.

वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मिल सकती है राहत

स्टेशन रोड पर लंबे समय से अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी.

दुकानों के बाहर फैले सामान और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण पैदल यात्रियों और रेल यात्रियों दोनों को काफी परेशानी होती थी. अब सड़क चौड़ी होने और वाहन स्टैंड व्यवस्थित होने से यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

Katihar News: स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई का कई स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है.

लोगों का कहना है कि यदि सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं, तो बारसोई जंक्शन का मुख्य प्रवेश मार्ग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक दिखाई देगा.

रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि गति शक्ति योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि बारसोई जंक्शन को बेहतर यात्री सुविधाओं से लैस किया जा सके.

Also Read: RJD की 20 साल की सियासी कहानी: 2005 की हार से 2020 की वापसी और 2025 के झटके तक, कहां चूकी पार्टी?

Also Read: बिहार में सीनियर ऑफिसर-मिनिस्टर करेंगे छात्रों से बात, पढ़ाई होगी स्मार्ट, CM सम्राट के 4 घोषणाओं से बदलेगा एजुकेशन सिस्टम

The post गति शक्ति योजना के तहत बारसोई जंक्शन में तेज हुई कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर बदलेगा स्टेशन का स्वरूप appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here