Home वायरल Japanese Tourist Video, Japanese Tourist in India, Aaj Ka Viral Video :...

Japanese Tourist Video, Japanese Tourist in India, Aaj Ka Viral Video : जापान की टूरिस्ट ने भारतीय शहरों में अकेले किया ट्रैवल

20
0

[ad_1]

Japanese Tourist Video : जापानी कंटेंट क्रिएटर हान्ना ने हाल ही में तीन महीने अकेले भारत की यात्रा की और उन जगहों के बारे में लिखा जहां उन्हें असुरक्षित और असहज महसूस हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों की बेहद दयालु और मेहमाननवाज स्वभाव की प्रशंसा तो की, लेकिन डरावने पलों के बारे में भी बताया। हान्ना ने उन पांच खास जगहों की सूची बनाई जहां उन्हें अपनी निजता और शारीरिक सुरक्षा का खतरा महसूस हुआ। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hanna_japanna नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में वे कहती हैं कि, ‘शुरू करने से पहले, मैं बता दूं कि इस वीडियो में पीछा करने, यौन उत्पीड़न और यात्रा के दौरान मुझे असुरक्षित महसूस कराने वाली एक घटना का जिक्र है। मैंने भारत में अकेले तीन महीने यात्रा की। ज्यादातर जगहें बेहद खूबसूरत थीं, और मुझे कुछ बेहद दयालु लोग मिले। लेकिन ये वो जगहें थीं जहां एक जापानी अकेली महिला यात्री के तौर पर मैंने सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस किया।’ हान्ना ने उन पांच खास शहरों की सूची बनाई जहां उन्हें प्राइवेसी का सबसे ज्यादा डर लगा। इसमें पांचवें नंबर पर गुवाहाटी था। ‘वहां मेरे साथ कुछ भी बुरा नहीं हुआ, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में मैंने जिन अन्य जगहों का दौरा किया, उनकी तुलना में मुझे वहां अकेले घूमने में कम सहजता महसूस हुई।’  

अपनी लिस्ट में दिल्ली को दिया चौथा स्थान

हान्ना ने राष्ट्रीय राजधानी को चौथे पायदान पर रखा। हालांकि, दिल्ली से उनकी समस्या सड़क अपराध से ज़्यादा वहां के वातावरण के कारण उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ी थी। वे बोलीं कि, ‘मैंने नई दिल्ली तीन बार की, और हर बार किसी न किसी तरह मैं बीमार पड़ गई। अब मुझे लगता है कि दिल्ली और मेरा मेल नहीं बैठता।’ उनकी सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई था। इस चुनाव ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, क्योंकि मुंबई को आमतौर पर भारत में अकेली महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। हालांकि, हान्ना ने बताया कि उन्हें वहां यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिससे उनके मन में बहुत दर्दनाक यादें रह गईं। सीमावर्ती शहर रक्सौल दूसरे स्थान पर रहा, क्योंकि नेपाल से सीमा पार करने के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय होटलों में बेहद तनाव का सामना करना पड़ा। वे बताती हैं कि, ‘नेपाल से लौटने के बाद, कई होटलों ने विदेशियों को ठहराने से इनकार कर दिया और कुछ ने तो बहुत अधिक कीमत बताई। यह मेरे द्वारा देखी गई सबसे तनावपूर्ण जगहों में से एक थी।’ 

वाराणसी को बताया सबसे डरावना 

जापानी टूरिस्ट ने बताया कि वहां हुई एक भयावह घटना ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह बात शायद लोगों को चौंका दे क्योंकि वाराणसी भारत में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है, लेकिन यह वह जगह थी जहां मैंने अपनी पूरी यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा पीछा किए जाने और सबसे खतरनाक स्थिति का सामना किया… वाराणसी में एक पल ऐसा आया जब मुझे सच में लगा, इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

जापानी महिला टूरिस्ट के वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘नागालैंड और मिजोरम सबसे सुरक्षित हैं!’ दूसरे ने लिखा कि, ‘वाराणसी मेरे लिए भी एक ऐसी जगह है जिसे मैंने प्यार भी किया और नापसंद भी। मुझे खुशी है कि आप कुल मिलाकर ठीक हैं और आपने भारत के कई ऐसे हिस्सों की यात्रा की है जहाँ भारतीय भी नहीं गए हैं। आपकी भविष्य की यात्राओं के लिए शुभकामनाएं।’ कई यूजर्स ने उन्हें अन्य राज्यों का दौरा करने के लिए भी कहा और अपनी सिफारिशें साझा कीं। एक ने लिखा कि, ‘आपको दक्षिण भारत जरूर जाना चाहिए, आप वहां ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी!’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

पर्शिया से ‘ईरान’ कैसे बना ये देश, किसने दिया था ये नाम; जानिए इसका इतिहास  

दुनिया का इकलौता देश, जिसने सबसे पहले प्लास्टिक के करेंसी नोट छापना शुरू किया; क्या आपको पता है नाम

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here