Home खेल इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो...

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो प्लेयर्स को मिला डेब्यू का मौका

24
0

[ad_1]

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ओवल में खेला जाएगा। ये मैच 17 जून से शुरू होगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के दो प्लेयर्स डेब्यू करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर इस मैच में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करेंगे। आपको बता दें कि नाइटक्लब विवाद में फंसने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन इस मैच से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में किए हैं चार बदलाव

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ी एक नाइटक्लब घटना की जांच चल रही है। इस जांच के कारण इंग्लैंड की टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव करने पड़े हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के प्लेइंग XI में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है। एटकिंसन की गैरमौजूदगी और ओली रॉबिन्सन के बाहर होने के बाद आर्चर के आने से इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा मजबूत हुआ है। रॉबिन्सन घुटने की चोट की वजह से इस मैच से बाहर हुए हैं।

चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगी इंग्लैंड की टीम

इसके साथ ही स्पिनर शोएब बशीर को भी इस मैच से बाहर रखा गया है। उनकी जगह इंग्लैंड ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। इस तेज गेंदबाजी आक्रमण में सरे के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर भी शामिल हैं, जो अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। फिशर को अपने घरेलू मैदान पर अपनी छाप छोड़ने का एक बेहतरीन मौका मिलेगा। इस सीजन में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के छह मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी।

बेन स्टोक्स की जगह जॉर्डन कॉक्स को मिला है मौका

इस मैच में बेन स्टोक्स की जगह नंबर 7 पर जॉर्डन कॉक्स खेलेंगे। उन्हें जेम्स रीव से पहले टीम में चुना गया है। दरअसल, जब पहला टेस्ट मैच हो रहा था, तब कॉक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आईपीएल (IPL) खेल रहे थे और उनकी गैरमौजूदगी में जेम्स रीव को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था। कॉक्स बेहतरीन फॉर्म में हैं, उन्होंने हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए खेलते हुए लेस्टरशायर के खिलाफ सिर्फ 201 गेंदों में 204 रनों की शानदार पारी खेली है। वे इंग्लैंड के लिए अब तक 3 वनडे और 6 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग

यह भी पढ़ें

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जमकर हुआ बवाल, तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में की अंपायर के साथ बहस

टीम इंडिया की हार को पचा नहीं पाए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका के प्लेयर्स के साथ की धक्का-मुक्की

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here