Home वायरल नींद के चक्कर में चचा को हुआ करोड़ों का नुकसान, वायरल Video...

नींद के चक्कर में चचा को हुआ करोड़ों का नुकसान, वायरल Video जरा आप भी देखिए

18
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही सबसे ज्यादा वीडियो देखने को मिलते हैं और लोग भी सोशल मीडिया का यूज ऐसे ही वीडियो देखने के लिए करते हैं ताकि उनकी बोरियत दूर हो जाए लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया और फिर लोगों की प्रतिक्रिया भी बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बुजुर्ग शख्स दुकान में सोते हुए नजर आ रहे हैं। वो जिस दुकान में सो रहे हैं, उसे ज्वेलरी की दुकान बताई जा रही है। अब वीडियो में दिखता है कि वो चचा तकिया लगाकर आराम से सो रहे हैं और इसी दौरान एक शख्स पीछे से एक बैग निकालकर ले जाता है मगर चचा की नींद नहीं खुलती है। इसके बाद वो शख्स फिर से दुकान के पास आता है और जहां से उसने बैग निकाला था, उस ड्रावर को बंद करके जाता है। इस बार चचा की नींद खुलती है मगर आगे क्या हुआ, यह कुछ नहीं दिखता है।

अब वायरल हो रहे वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि अंकल अपनी ज्वेलरी की दुकान में गहरी नींद में सो रहे थे और चोरों ने 5 किलो सोना और 12 किलो चांदी चुरा ली। अब अगर इसका कैलकुलेशन किया जाए तो आज के मुताबिक इन दोनों चीजों की कीमत 8 करोड़ से ऊपर बैठेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सोने की दुकान में कौन सोता है। दूसरे यूजर ने लिखा- चोर कैमरे में आ गया है, पुलिस पकड़ लेगी, माल भी मिल जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि चोर पहले से जानता था कि अंकल कब सोते हैं और कब नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- अब हमेशा जागते रहेंगे। छोटी दुकान में 150 ग्राम से ज्यादा नहीं रखते सोना।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गर्मी के बीच चुरू में उठा रेतीला तूफान, Video में नजर आएगा हैरान करने वाला बवंडर

लो भाई देख लो कलयुग का कुंभकरण, इसका Video देख लोगों ने किए गजब-गजब के कमेंट्स



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here