Home मनोरंजन Movies Releasing In Theatres This Week: थिएटर में मनोरंजन की बौछार, एक...

Movies Releasing In Theatres This Week: थिएटर में मनोरंजन की बौछार, एक ही दिन रिलीज होंगी ये 6 फिल्में

21
0

[ad_1]

Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज आने वाला है. हॉलीवुड एनिमेशन से लेकर बॉलीवुड सीक्वल और साउथ की दमदार कहानियों तक, कई फिल्में 19 जून को रिलीज हो रही हैं. हर फिल्म अलग जॉनर और कहानी के साथ दर्शकों को थिएटर तक खींचने की कोशिश करेगी.

‘टॉय स्टोरी 5’

पॉपुलर एनिमेशन फ्रेंचाइज़ी ‘टॉय स्टोरी 5’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. कहानी में वुडी, बज़ और जेसी को दिखाया गया है, जो बॉनी के कमरे में एक नई चुनौती का सामना करते हैं-स्क्रीन टाइम की बढ़ती लत. फिल्म में एक बार फिर से टिम एलन और टॉम हैंक्स अपनी आइकॉनिक आवाजो के साथ लौट रहे हैं. 19 जून को फिल्म रिलीज हो रही है.

‘कॉकटेल 2’

2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हो रहा है. इस बार कहानी पूरी तरह नई है और स्टार कास्ट भी बदल गई है. फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को दर्शक 19 जून से देख पाएंगे.

‘मां इंटी बंगाराम’

समांथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ एक एक्शन ड्रामा है. फिल्म में समांथा का नया और सादगी भरा लुक पहले ही चर्चा में है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

‘चिन्ना चिन्ना आसाई’

तमिल-मलयालम फिल्म ‘चिन्ना चिन्ना आसाई’ में मधू और इंद्रन्स अहम किरदार निभा रहे हैं. यह एक डायलॉग-ड्रिवन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वरशा वासुदेव अपना डेब्यू कर रही हैं. सिनेमाघरों में फिल्म 19 जून को रिलीज होगी.

‘दीवाना‘

तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘दीवाना’ में हर्षित रेड्डी और स्मेहा मणिमेगलाई मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म अधूरी मोहब्बत और भावनात्मक टकराव की कहानी पेश करती है. ये मूवी भी 19 जून को रिलीज हो रही है.

‘बालन द बॉय’

चिदंबरम और जितु माधवन के ओर से लिखी गई फिल्म ‘बालन द बॉय’ एक बच्चे की पहचान और अपनेपन की भावना को दर्शाती है. फिल्म में बाल कलाकार अधिशेषन केआर मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर काफी जबरदस्त है. 19 जून को फिल्म दर्शक देख पाएंगे.

The post Movies Releasing In Theatres This Week: थिएटर में मनोरंजन की बौछार, एक ही दिन रिलीज होंगी ये 6 फिल्में appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here