Home मनोरंजन Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की फिल्म हिट हुई...

Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की फिल्म हिट हुई या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन कर देगा हैरान

19
0

[ad_1]

Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण की ‘पेड्डी’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित, सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की ओर से सह-लिखित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकारों की टोली है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी हिट हुई या फुस्स.

बंदर ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ‘बंदर’ ने 1,365 शो के जरिए 0.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 0.60 करोड़ और नेट कलेक्शन 0.50 करोड़ पहुंच गया है.

ईशा देओल ने बंदर फिल्म का किया रिव्यू

ईशा देओल बंदर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई. उन्होंने मूवी देखने के बाद अपने भाई की जमकर तारीफ की. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं.” उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की रिक्वेस्ट भी की.

बंदर फिल्म के बारे में

बंदर फिल्म में बॉबी ने समीर मेहरा का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है, जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. उसकी बहन सुहानी (सान्या मल्होत्रा) और उनके वकील उसे जेल से छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. इसके बाद कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल ट्रॉमा दिखाया जाता है. फिल्म कई सवाल उठाती है और एंडिंग के वक्त आपको सोचने पर मजबूर कर देती है, कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

The post Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की फिल्म हिट हुई या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन कर देगा हैरान appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here