Home खेल बेन स्टोक्स नाइटक्लब विवाद के बाद दिखेंगे एक्शन में, काउंटी में डरहम...

बेन स्टोक्स नाइटक्लब विवाद के बाद दिखेंगे एक्शन में, काउंटी में डरहम के स्क्वाड में मिली जगह

23
0

[ad_1]

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले बेन स्टोक्स फिलहाल एक विवाद के चलते स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड की टीम स्टोक्स की कप्तानी में आसानी से अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद नाइटक्लब में जाने और वहां पर हुए विवाद के चलते बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया और इस मामले की अभी जांच चल रही है। वहीं इसी बीच अब स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप में एक्शन में दिखाई दे सकते हैं जिसमें चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले के लिए उनको डरहम के स्क्वाड में जगह मिली है।

नाइटक्लब मामले की अभी चल रही है जांच

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स और उनके साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन मध्यरात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के साथ नाइटक्लब गए थे, जहां पर सारासेन्स रग्बी क्लब के खिलाड़ी टोतोआ औवा भी थे जिसमें रिपोर्ट्स के अनुसार औवा ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के उस सुरक्षा अधिकारी पर मुक्का मारा था, जो स्टोक्स और एटकिंसन के साथ मौजूद था। अभी इस मामले की जांच जारी है जिसके चलते स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की स्क्वाड से बाहर रखा गया है जिसमें स्टोक्स की जगह पर जो रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब जांच के बीच स्टोक्स खेलेंगे काउंटी मुकाबला

काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में बेन स्टोक्स ने तीसरा मुकाबला खेलते हुए दिख सकते हैं, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले 2 मैच खेले थे। डरहम ने 19 जून को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ शुरू होने वाले मुकाबले के लिए घोषित की अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड में बेन स्टोक्स को जगह दी है, जिसमें वह एलेक्स लीज की कप्तानी में खेलते हुए दिख सकते हैं। डरहम अभी काउंटी चैम्प‍ियनश‍िप डिवीजन-2 की अंकतालिका में 7 मैचों में 126 अंक हासिल कर चुकी है जिसमें उन्हें एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब बिहार की 15 साल की बेटी ने दिखाया मैदान पर कमाल, 126 गेंदों में ठोक दिए 306 रन

VIDEO: ईशान ने गिल पर लगाया दोहरे शतक से चूकने का आरोप, कहा – 6 छक्के लगवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम करवा दिए

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here