Home बिहार जहानाबाद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते बेखौफ बदमाश, बाइक सवार तीन...

जहानाबाद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते बेखौफ बदमाश, बाइक सवार तीन युवकों ने सरेआम की फायरिंग, वीडियो वायरल

21
0

[ad_1]

बिहार के जहानाबाद जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है। जिले में बेखौफ अपराधियों और मनचले युवकों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक सरेआम हथियार लहराते और हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जहानाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां बेखौफ बदमाश सरेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं। पूरा मामला काको थाना क्षेत्र के लोहा बीघा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक साफ तौर पर देखे जा रहे हैं, जो सरेआम हाथ में हथियार लहरा रहे हैं और बेखौफ होकर हवा में फायरिंग कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ​सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा एक युवक भेलावर थाना क्षेत्र के मसुरचक का है, जबकि दो अन्य युवक घोसी थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को लोहा बीघा गांव में कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद इन बाइक सवार युवकों ने अपनी धौंस जमाने के लिए हथियार लहराए और फायरिंग की। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरी करतूत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का दावा कर रही है।

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने जहानाबाद पुलिस की गश्ती और कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सरेआम सड़क पर हथियार लहराना और फायरिंग करना यह दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे आम नागरिकों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है।

(रिपोर्ट – मुकेश)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here