Home वायरल मैच देखने गई बहू सोशल मीडिया पर हो गई वायरल, Video देख...

मैच देखने गई बहू सोशल मीडिया पर हो गई वायरल, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

20
0

[ad_1]

वायरल कंटेंट का चलता फिरता प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। यहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है और वायरल कंटेंट भी हर रोज देखने को मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक और हटके वीडियो आते होंगे जिसमें कई सारे वायरल कंटेंट भी रहते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी कुछ न कुछ जरूर रिएक्ट करेंगे जैसे कई सारे लोगों ने रिएक्ट किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो किसी स्टेडियम का है। वीडियो में खूब सारे लोग नजर आ रहे हैं जो स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे हैं मगर वीडियो एक बहू के कारण वायरल हो रहा है। वो महिला शायद अपनी सास के साथ वहां पहुंची है मगर वहां भी वो बड़े से घूंघट में नजर आ रही है। आपने अब तक शायद ही किसी महिला को घूंघट में देखा होगा जो स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंची हुई है। वो महिला घूंघट में है और हाथ पंखे से खुद को हवा करते हुए नजर आ रही है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rohit_amit_singh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार 200 लोगों ने लाइक किया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘सास का शासन सर्वोपरि।’ वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यहां औरत ही औरत की दुश्मन है। दूसरे यूजर ने लिखा- परंपरा प्रतिष्ठा और अनुशासन। तीसरे यूजर ने लिखा- भारतीय संस्कृति।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बेवकूफी बन गई हादसे का कारण, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

कुछ ऐसे की जाती है निस्वार्थ सेवा, वायरल Video आपका दिल जीत लेगा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here