Home खेल ऋषभ पंत की होगी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, IPL 2027 में LSG...

ऋषभ पंत की होगी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, IPL 2027 में LSG से खेलते हुए दिखेंगे कुलदीप यादव

21
0

[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन जो साल 2027 में खेला जाएगा उसको लेकर अभी से फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जो प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सके उनके बीच ट्रेड डील होने जा रही है। ऋषभ पंत जो पिछले 2 सीजन से लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी संभाल रहे थे उनका बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जो अब ट्रेड डील के लिए फिर से दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने जा रहे हैं, जिसमें उनकी ये प्लेयर ट्रेडिंग कुलदीप यादव के साथ होगी जो लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बनेंगे।

पंत की सैलरी में होगी भारी कटौती, कुलदीप को नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जब आईपीएल 2025 सीजन के लिए ऋषभ पंत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था तो उसमें उन्होंने ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेड डील में सबसे बड़ी दिक्कत ऋषभ पंत की सैलरी थी जिसमें किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी ज्यादा फीस देना मुश्किल काम होता है। ऐसे में रवींद्र जडेजा की तरह पंत ने इस डील को आसान बनाने के लिए अपनी सैलरी कम करने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में पंत को नई सैलरी उनकी मौजूदा से आधी से थोड़ी ज्यादा ही मिलेगी दो जो लगभग 15 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है। वहीं कुलदीप यादव के साथ ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगा जिसमें वह अपनी मौजूदा 13.25 करोड़ रुपये सैलरी में ही लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बनेंगे।

दोनों ही प्लेयर्स की एक तरह होगी घर वापसी

ऋषभ पंत जहां घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से खेलते हैं तो वहीं उन्होंने आईपीएल के शुरुआती अपने 9 सीजन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले थे। हालांकि साल 2025 के सीजन को लेकर ऑक्शन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वहीं कुलदीप यादव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं तो ऐसे में दोनों प्लेयर्स की एक तरह से घर वापसी ही हो रही है। हालांकि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों का आईपीएल 2026 सीजन में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था ऐसे में इस ट्रेड डील का दोनों फ्रेंचाइजियों को कितना फायदा पहुंचेगा ये आईपीएल 2027 सीजन में ही पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव तय, नितीश की होगी वापसी; हर्षित को मिल सकता है मौका

IPL में होने जा रही है युवराज सिंह की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here