Home वायरल लड़की ने AI की मदद से फोटो को Video में बदलवाया, रिजल्ट...

लड़की ने AI की मदद से फोटो को Video में बदलवाया, रिजल्ट देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

21
0

[ad_1]

आज के समय में हर किसी को AI के बारे में पता है। खूब सारे लोग AI का यूज भी जमकर कर रहे हैं। अलग-अलग समय पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग ट्रेंड भी छा जाते हैं जिसमें लोग AI के जरिए अपने फोटो को एडिट करके एक नया लुक देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई ट्रेंड देखे ही होंगे और आपने शायद कई ट्रेंड को फॉलो भी किया होगा मगर कभी-कभी AI कुछ ऐसा कर देता है कि वो देखकर इंसान भी हैरान हो जाता है और हंसने लग जाता है। आपके दिए प्रोम्प्ट के बाद भी कुछ ऐसे अतरंगी रिजल्ट AI ने दिए होंगे जिसे देख हंसी आई होगी और हम भी आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

एक लड़की ने अपनी एक फोटो को मूविंग बनाने के लिए AI को कहा। उसने AI से कहा कि, ‘ChatGPT इस फोटो को मूविंग बनाओ जिसमें मैं दाईं तरफ देख रही हूं और फिर मैं बाईं तरफ देख रही हूं।’ फिर क्या था, AI ने अपना काम किया लेकिन AI ने जो काम किया, वो हैरान करने और हंसाने जैसा था। उसने फोटो को मूविंग तो बना दिया मगर ऐसे मूविंग बनाया जैसा किसी ने सोचा तक नहीं होगा। AI ने लड़की की गर्दन को 360 डिग्री घुमा दिया जैसे कोई हॉरर फिल्म चल रही हो और वो लड़की ने भूत हो। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हंसने लगेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sangeetagupta398 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के जिसे देखो हंसी आई है और यह बात लोगों के कमेंट्स बताते हैं। खूब सारे लोगों ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाला ही रिएक्शन दिया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ChatGPT बहुच चटपटी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बस मेटा AI ही कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- हॉरर फिल्म। चौथे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का ChatGPT था। एक और यूजर ने लिखा- ChatGPT 360 रोटेट।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप कर सकते हैं ऐसा अतरंगी डांस? अभी Video हो रहा है काफी वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here