Home मनोरंजन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं...

Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया

19
0

[ad_1]

Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: टीवी का सबसे मशहूर और खतरनाक स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में चल रही है. शो के ऑनएयर होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इस शो से बाहर हो गई हैं. इसी बीच जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस को लग रहा है कि उनका सफर इस शो में खत्म हो गया है.

Khatron Ke Khiladi 15 Jasmin Bhasin Elimination: जैस्मीन भसीन ने पोस्ट में क्या लिखा?

जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के बाकी खिलाड़ियों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह बीच (समुद्र किनारे) पर हंसती दिख रही हैं, तो एक तस्वीर में वह काफी थकी हुई और रोती हुई नजर आ रही हैं. जैस्मीन ने फोटो के साथ लिखा, “आज एक और सफर खत्म हो गया. मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे नए अनुभव मिले और इतने अच्छे लोगों के साथ यादें बनाने का मौका मिला. आप सबने इसे बहुत खास बना दिया.” इस पोस्ट पर ओरी, अविका गौर और करण वाही जैसे बाकी कलाकारों ने भी कमेंट करके लिखा कि वे जैस्मीन को बहुत मिस करेंगे.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Worldwide Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिन में कूट डाले 50 करोड़ से ज्यादा

Khatron Ke Khiladi 15 Finalist: शो को मिल गए हैं अपने दो फाइनलिस्ट

India Forums के रिपोर्ट्स की मानें तो शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपने टॉप 2 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फाइनल मुकाबले में करण वाही और फरहाना भट्ट पहुंच चुके हैं. इन दोनों ने एक मुश्किल टास्क में अविनाश मिश्रा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.

Khatron Ke Khiladi 15 Start and Contestants: कब शुरू होगा शो और कौन-कौन है शामिल?

रोहित शेट्टी का यह धमाकेदार शो जून 2026 में टीवी पर शुरू होने जा रहा है. इस बार शो में गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और ओरी जैसे नए चेहरों के साथ-साथ रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे पुराने खिलाड़ी भी दोबारा ट्रॉफी जीतने के लिए खतरों से खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhindora 2: भुवन बाम की ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू, इस बार अकेले ही निभाएंगे 9-10 धांसू रोल

The post Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here