Home वायरल Gurugram woman video, Gurugram woman viral video : गुरुग्राम में एक महीने...

Gurugram woman video, Gurugram woman viral video : गुरुग्राम में एक महीने का खर्च ₹43,096

21
0

[ad_1]

गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में अकेले रहने का खर्च कितना आता है? शायद इस बारे में मदों की स्पष्ट कैलकुलेशन लोग न करते हों मगर,  21 वर्षीय चाहत यादव ने जुलाई महीने का अपना पूरा बजट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। उनका कुल खर्च 43,096 रुपये रहा। इस वीडियो ने युवाओं के बीच चर्चा छेड़ दी है कि क्या शहरों में इतना खर्च सामान्य है या चिंता की बात। उन्होंने हर कैटेगरी का ब्योरा दिया और अंत में पूछा, “तो, क्या मुझे इसके बारे में चिंता करनी चाहिए, या यह ठीक है?” कैप्शन में उन्होंने साफ किया कि यह राशि निवेश को छोड़कर है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chahatsdiary नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में 21 वर्षीय लड़की ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने खर्चों को लिस्टेड किया और दर्शकों से पूछा कि क्या उनका खर्च उचित लगता है। लड़की के अनुसार, किराया उनका सबसे बड़ा खर्च है। वह पूरी तरह से सुसज्जित 1RK अपार्टमेंट के लिए प्रति माह 15,000 रुपये देती हैं। उनका बिजली का बिल 2,000 रुपये आता है, जबकि जिम और अन्य सदस्यता शुल्क 1,800 रुपये है। वे बोलीं कि, ‘उनके पास एक स्कूटी भी है, जिस पर उसने महीने भर में फ्यूल और रिपेयरिंग पर 2,142 रुपये खर्च किए। किराने का सामान, खाने की डिलीवरी और अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर कुल 6,879 रुपये खर्च हुए। खरीदारी पर 12,805 रुपये और घूमने-फिरने पर 2,470 रुपये खर्च हुए। कुल मिलाकर, उनका मासिक खर्च 43,096 रुपये था। वीडियो के अंत में, उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या यह राशि उचित है या चिंता का विषय है। कैप्शन में युवती ने स्पष्ट किया कि इस कुल राशि में उनके निवेश शामिल नहीं हैं।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो ने ऑनलाइन तुरंत चर्चा छेड़ दी और कई यूजर्स ने कहा कि उनका खर्च गुरुग्राम में अकेले रहने के खर्च को सही ढंग से दर्शाता है। एक यूजर ने कहा कि, ‘खर्च में कुछ भी असामान्य नहीं है, और यह किसी स्वतंत्र रूप से कमाने और रहने वाले व्यक्ति के लिए काफी सामान्य लगता है। एक अन्य ने मज़ाक में कहा कि वीडियो देखने के बाद बेंगलुरु अचानक अधिक किफायती शहर लगने लगा।’ 

दूसरे ने लिखा कि, ‘नहीं, चिंता की कोई बात नहीं; अगर आप अकेले रहकर कमाती हैं तो यह बिल्कुल सामान्य है।’

तीसरे ने लिखा कि, ‘अरे, यह तो जुलाई महीने में मेरे खर्च का आधा है। मुझे तो वाकई चिंता करनी चाहिए।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुग्राम में मकानों की बढ़ती कीमतों से परेशान शख्स की पोस्ट वायरल हुई थी, जिस पर यूजर्स ने रिएक्ट किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


सोशल मीडिया पर फिर दिल्ली vs गुरुग्राम, खान मार्केट और गैलेरिया मार्केट की तुलना पर छिड़ी बहस; Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here