Home वायरल funniest resignation letter goes viral, sir mai bik gaya hu : मजेदार...

funniest resignation letter goes viral, sir mai bik gaya hu : मजेदार रेज़िगनेशन लेटर वायरल

25
0

[ad_1]

Epic Resignation Letter Viral : एक कर्मचारी द्वारा जॉब छोड़ने का हैंड रिटेन (हाथ से लिखा हुआ) रेज़िगनेशन लेटर काफी वायरल हो रहा है। इसमें जो कारण बताया गया है वो काफी मजेदार बातें हैं। कर्मचारी ने अपने करियर की आकांक्षाओं या व्यक्तिगत विकास का हवाला देने के बजाय, दूसरी कंपनी द्वारा मिलने वाली मनचाही छुट्टी और थोड़े बेहतर वेतन देने का हवाला दिया। इस स्पष्टीकरण की ईमानदारी ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को खूब हंसाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम और लिंक्डइन समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। इसमें एक हस्तलिखित इस्तीफे पत्र की तस्वीर अपलोड की गई थी। लिंक्डइन पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, इस तस्वीर पर “रेज़िगनेशन सीरीज पार्ट 20” का लेबल लगा हुआ था और इसमें फरहान नामक एक कर्मचारी का एक छोटा सा नोट था, जिसने अपनी नौकरी छोड़ने का जो सीधा-सादा कारण बताया। उसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान तुरंत आकर्षित कर लिया। तारीफों के पुल बांधने के बजाय इस लेटर में इस्तीफे की वजह का सीधा कारण बताया गया था। हिंदी में लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा कि एक प्रतिस्पर्धी कंपनी शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ थोड़ा अधिक वेतन भी दे रही थी, जिसके कारण उन्होंने नियोक्ता बदलने का फैसला किया। इस्तीफे में लिखा है: “डियर सर, सामने वाली कंपनी में शनिवार, रविवार छुट्टी और 2 पैसे ज्यादा दे रही है तो मैं बिक गया।”

यूजर्स ने दी प्रति​क्रियाएं 

इस स्पष्ट संदेश ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि, ‘कंपनियां अक्सर करियर विकास, कार्य संस्कृति और दीर्घकालिक विकास की बात करती हैं, लेकिन बेहतर वेतन और बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस अभी भी करियर संबंधी निर्णयों को प्रभावित करने वाले सबसे मजबूत कारकों में से हैं।’ 

एक यूजर ने लिखा कि, ‘हर कोई इस्तीफे के बारे में बात कर रहा है, लेकिन मैं लिखावट से प्रभावित हूं। साफ-सुथरी, सुव्यवस्थित और बेहद खूबसूरत।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘दिल जीत लिया भाई ने काया सही इस्तीफा दिया भाई तुमने, दिल से तुम्हें सलाम मेरे दोस्त।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘लिंक्डइन कहता है: करियर ग्रोथ। हकीकत कहती है: उच्च वेतन और शनिवार-रविवार की छुट्टियां।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘बिल्कुल सही कहा! एकदम सटीक!’ 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘2 पैसे कम दिए तो भी मन की छुट्टी दे तो चले जाना।’

वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, ‘अंततः यह स्वीकार करना कि इस्तीफा देना अब तक की सबसे ईमानदार प्रदर्शन समीक्षा हो सकती है।’

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


‘बच्चा परेशान होगा पहले स्कूल जाइए..’ कहकर विदेशी बॉस ने जबरदस्ती दी छुट्टी; यूजर्स बोले- ‘भारत में संभव नहीं’

जर्मनी में 30 साल बिताने के बाद भी भारत दिल के सबसे करीब क्यों है? विदेशी लेखिका ने बताया; वायरल हुई पोस्ट

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here