Home खेल T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया ने उठाया बड़ा कदम, चोटिल नितीश...

T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया ने उठाया बड़ा कदम, चोटिल नितीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

25
0

[ad_1]

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच T20I सीरीज का 26 जून से आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर नितीश रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम आयरलैंड की धरती पर 2 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया T20I सीरीज के जरिए 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे का आगाज करेगी। इस सीरीज में कुल 5 T20I मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी 7 मुकाबले मिस करेंगे।

सूर्यांश को मिला मौका

नितीश रेड्डी के बाहर होने के बाद BCCI ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया है। 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI मैच के बाद नितीश ने अपनी बाईं जांघ में तकलीफ की शिकायत की थी। मेडिकल जांच के बाद, BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है, जिसके कारण वे दोनों T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लंका में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

सूर्यांश को श्रीलंका में हाल ही में हुई ट्राई सीरीज में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाया गया है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 147 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 23 ओवर गेंदबाजी करके टीम में योगदान भी दिया। सूर्यांश 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने लोअर मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे।

भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल

  • 26 जून: पहला T20I, बेलफास्ट
  • 28 जून: दूसरा T20I, बेलफास्ट

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्पिनर के बाद अब धाकड़ ऑलराउंडर T20I सीरीज से हुआ बाहर

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here