Home बिहार खान सर की कोचिंग खतरा! फायर ब्रिगेड टीम को मिलीं कई कमियां

खान सर की कोचिंग खतरा! फायर ब्रिगेड टीम को मिलीं कई कमियां

27
0

[ad_1]

Khan Sir GS Center Patna : पटना फायरिंग मामले के बाद एक बार फिर खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में फायर डिपार्टमेंट ने दूसरी बार फायर सेफ्टी की जांच की जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम को कई कमियां मिलीं। हालांकि 7 जून को मिली कमियों के बाद संस्थान ने कुछ सुधार किए लेकिन विभाग ने उन्हें कम बताया है। डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि कोचिंग सेंटर में फायर स्टेयर का निर्माण अधूरा है जबकि स्प्रिंकलर और डिटेक्टर सिस्टम भी पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं हैं जिसके लिए विभाग ने 10 दिन का समय दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि मानक पूरे नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

खान सर की कोचिंग में किन चीजों की अनदेखी 

बताया जा रहा है कि, खान ग्लोबल स्टडीज में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि, यदि इन चीजों को तत्काल प्रभाव से ठीक नहीं कराया गया तो कोचिंग बंद हो सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी चीजें हैं जिनकी अनदेखी हुई है : 

  • फायर सेफ्टी के मानकों का पालन 
  • फायर स्टेयर का निर्माण अधूरा 
  • स्प्रिंकलर सिस्टम का अधूरा काम 
  • डिटेक्टर सिस्टम भी स्वचालित नहीं 

पटना फायरिंग विवाद क्या था 

गौरतलब है कि, खान की मुश्किलें दोबारा बढ़ सकती हैं। हालांकि इससे पहले फायरिंग विवाद में भी खान सर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि, 2 जून 2026 को पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग केंद्र पर अज्ञात लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की। एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ। खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग पर आरोप लगाया। बाद में वायरल वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग करते दिखे। पूछताछ में गार्ड्स ने दावा किया कि खान सर के निर्देश पर उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की। दोनों गार्ड गिरफ्तार हुए।खान सर ने कोर्ट में राहत मांगी, पटना कोर्ट ने अस्थायी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।  

खान ग्लोबल स्टडीज के बारे में जानें 

पटना में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में से एक है। प्रसिद्ध यूट्यूबर और शिक्षक खान सर (फैसल खान) के मार्गदर्शन में संचालित यह संस्थान मुसल्लाहपुर हाट और बोरिंग रोड पर अपने केंद्रों के माध्यम से छात्रों को UPSC, BPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NEET आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। KGS सस्ती फीस और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में कोर्स उपलब्ध कराता है।   


ये भी पढ़ें –

‘बच्चा परेशान होगा पहले स्कूल जाइए..’ कहकर विदेशी बॉस ने जबरदस्ती दी छुट्टी; यूजर्स बोले- ‘भारत में संभव नहीं’

जर्मनी में 30 साल बिताने के बाद भी भारत दिल के सबसे करीब क्यों है? विदेशी लेखिका ने बताया; वायरल हुई पोस्ट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here