Home खेल आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया...

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, मंडराया सीरीज हार का खतरा

27
0

[ad_1]

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में 28 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया से सभी को इस सीरीज में क्लीन स्वीप की उम्मीद थी, लेकिन मेजबान आयरलैंड ने 26 जून को खेले गए पहले मैच में सभी को चौंकाते हुए टीम इंडिया को 34 रनों से मात देने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब भारतीय टीम के पास सीरीज को जीतने का मौका तो नहीं है लेकिन उनके पास इसे बराबरी पर खत्म करने का मौका जरूर बचा है। हालांकि बेलफास्ट में दूसरे टी20 मैच के मौसम ने टीम इंडिया की टेंशन को जरूर बढ़ा दिया है, जिसमें बारिश होने की संभावना को जताया गया है।

मैच शुरू होने के समय 50 फीसदी से अधिक बारिश की संभावना

बेलफास्ट के स्टेडियम में भारत और आयरलैंड के बीच 28 जून को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो ये मैच वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बेलफास्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक 50 से फीसदी से अधिक बारिश की संभावना को जताया गया है। ऐसे में मुकाबला या तो देर से शुरू हो सकता है या फिर खेल के बीच में रुकावट भी देखने को मिल सकती है। वहीं ज्यादा बारिश होने पर मैदान को कितनी जल्दी खेलने के लिए तैयार किया जा पाएगा इसको लेकर भी काफी कुछ निर्भर करने वाला कि मैच कितनी जल्दी शुरू हो सकता है। ऐसे में बेलफास्ट के मौसम ने टीम इंडिया की टेंशन को दूसरे टी20 मैच से पहले जरूर बढ़ा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। अभिषेक शर्मा को छोड़कर अन्य कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सका था। ऐसे में अब दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं उनको इस मैच में मौका मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

वैभव ने 13 छक्के लगाने का किया था वादा और 10 लगा दिए, संगकारा ने बताया नेट्स में कैसे आर्चर को भी चौंका दिया

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया को क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here