Home वायरल देसी स्टाइल में महिला ने दौड़ाई लग्जरी कार, VIDEO सोशल मीडिया पर...

देसी स्टाइल में महिला ने दौड़ाई लग्जरी कार, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स का खींचा ध्यान

27
0

[ad_1]

Viral Video: आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है। लोग अलग-अलग मौके पर अपनी वीडियो भी बनाते रहते हैं। कुछ लोग इन वीडियोज को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं। आम तौर पर कई वीडियोज को लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है, जिससे वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को देसी स्टाइल में लग्जरी कार चलाते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को देसी स्टाइल में लग्जरी कार चलाते हुए देखा जा सकता है। महिला ने अपने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है और वह आम तरह के पारंपरिक पहनावे में दिख रही है। हालांकि इस देसी पहनावे में महिला के द्वारा स्पोर्ट्स कार चलाने के बाद अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर निक्की दहिया को सलवार-कमीज पहने और सिर ढके हुए आत्मविश्वास के साथ लग्ज़री कार चलाते हुए देखा जा सकता है। शानदार, हाई-परफॉर्मेंस वाली गाड़ी और उनके पारंपरिक पहनावे के बीच का यह अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस वायरल वीडियो ने निक्की दहिया को इंटरनेट की नई desi baddie बना दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @ndahiya2026 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘यह बहुत शानदार लग रहा है’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘baddie’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिलाएं’। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘हमारी संस्कृति के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि सर पे अभी भी चुन्नी कर रखी है’।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

“रिश्ते निभाने के लिए भाषा नहीं ‘भाव’ चाहिए,” बहू और परदादी का ये प्यारा Video देख बोले यूजर्स



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here