Home बिहार ‘बिहार से ज्यादातर अपराधी नेपाल भाग गए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा...

‘बिहार से ज्यादातर अपराधी नेपाल भाग गए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, जानिए और क्या कहा

29
0

[ad_1]

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति किसी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरतने की नीति पर कायम रहेगी। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश अपराधी राज्य छोड़कर पड़ोसी नेपाल में शरण ले चुके हैं। 

राज्य में कानून-व्यवस्था की गई सख्त

सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के टेटिया ग्राम पंचायत में आयोजित ‘पंचायत विकास दिवस’ के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना। 

अपराध और भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा, ‘बिहार आगे बढ़ रहा है। अपराध और भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार ने राज्य को आपराधिक तत्वों से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इनमें से अधिकांश लोग पहले ही बिहार छोड़कर नेपाल भाग चुके हैं और जो बचे हैं, उन्हें भी नेपाल जाना पड़ेगा।’ 

 राज्य के सभी गांवों में हो ‘पंचायत विकास दिवस’

सम्राट चौधरी ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों को स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने तथा उनके समाधान के लिए समय पर निर्णय लेने का एक नियमित मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर समुदायों में बदलना है। 

सीएम बनते ही सख्त कार्रवाई के निर्दश

बता दें कि बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने पुलिस और प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हत्या, लूट, रंगदारी और संगठित अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: 

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, नयी चीनी मिल लगाने वालों को एक रुपये में पट्टे पर मिलेगी 40 एकड़ तक जमीन

“क्या बिहार की सारी पुलिस आपको ही दे दें, लालू परिवार को एक-एक बंगला चाहिए”, CM सम्राट चौधरी का बड़ा हमला



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here