Home खेल इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के तौर पर कैसा रहा बेन स्टोक्स का...

इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के तौर पर कैसा रहा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड? कितने मैचों में मिली जीत

23
0

[ad_1]

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 28 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। इस मैच में इंग्लैंड को 160 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया। बतौर कप्तान स्टोक्स का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने कैसा प्रदर्शन किया आइए आपको बताते हैं।

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने कितने मैच जीते

बेन स्टोक्स ने 44 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है। इसमें से उन्होंने 24 मैच जीते और 17 हारे। इस तरह उनका विनिंग पर्सेंटेज 54.54% रहा। अगर रिकॉर्ड की बात करें, तो इंग्लैंड के इतिहास में जिस भी कप्तान ने 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, उनमें स्टोक्स का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है। उनके बाद दूसरे नंबर पर माइकल वॉन हैं, जिनका 51 मैचों में कप्तानी के बाद जीत प्रतिशत 50.98 का रहा था। हालांकि अपने करियर के दौरान कुछ ऐसी भी उपलब्धियां रही, जिसे स्टोक्स हासिल नहीं कर पाए। वह अपनी कप्तानी में कभी एशेज सीरीज नहीं जीत सके। वहीं वह भारत को उसी के घर में कभी नहीं हरा पाए।

2022 में इंग्लैंड के कप्तान बने थे स्टोक्स

मार्च 2022 में वेस्टइंडीज से 1-0 से हारने के बाद, इंग्लैंड की टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसे समय में जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया। वेस्टइंडीज से मिली यह हार पिछले दो सालों के खराब प्रदर्शन का हिस्सा था, क्योंकि इस दौरान टीम न तो लगातार अच्छा खेल पा रही थी और न ही टीम का तालमेल सही बैठ रहा था। इसके बाद कप्तान स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी ने इंग्लैंड टीम को बिल्कुल बदल दिया। उन्होंने तेजी से और आक्रामक तरीके से खेलने की शुरुआत की, जिसे दुनिया भर में ‘बैजबॉल’ के नाम से जाना गया।

स्टोक्स का प्रदर्शन कप्तान के तौर पर कैसा रहा?

कप्तान के तौर पर टेस्ट में स्टोक्स ने 44 मैचों में 2301 रन बनाए, उनके बल्ले से ये सभी रन 31.95 के औसत से आए थे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कुल 84 विकेट अपने नाम किए और उनका बॉलिंग औसत 27.46 का रहा। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 5 विकेट का रहा है। ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स 122 मैचों में 7273 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 252 विकेट हासिल किए। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट के लिए शानदार रहा।

यह भी पढ़ें

जो रूट 5 साल बाद हुए रन आउट, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में नहीं बने रन

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी मिला फायदा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here