Home बिहार पटना का पांच देशरत्न मार्ग बना स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नया...

पटना का पांच देशरत्न मार्ग बना स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नया ठिकाना, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा

29
0

[ad_1]

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना स्थित पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में स्थानांतरित हो गए। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह सरकारी आवास आवंटित किया था। सोमवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से नए आवास में शिफ्टिंग पूरी कर ली। यह विशाल सरकारी आवास परंपरागत रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के रूप में माना जाता रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के यहां शिफ्ट होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नीतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए

स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, ‘सोमवार को पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा भी हुई, जिसमें मेरे पिता नीतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। अब मैं अपने नए सरकारी आवास में रहने आ गया हूं।’

यहां कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां निवास कर चुकी हैं

 

बता दें, पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह सरकारी आवास राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता रहा है और यहां कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां निवास कर चुकी हैं। यह आवास इससे पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री रहते हुए इसी आवास में रह चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बनकर सियासत में ली एंट्री

बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त की है और उनका झुकाव आध्यात्मिकता और सादगी की ओर अधिक बताया जाता था। उन्होंने राजनीति से सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश नहीं किया था लेकिन अब वह सीधे स्वास्थ्य मंत्री बनकर सियासत में एंट्री ले चुके हैं। निशांत ने हालांकि पहले यह कहते हुए मंत्री पद लेने से इनकार कर दिया था कि वह पहले पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। 

(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

SIR को लेकर परेशान मुजीब ने लगाई फांसी, कागजात बनवाने में खर्च कर दिए थे 1 लाख, दो बेटों को लेकर थी चिंता

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अभी बचे हैं अनिल मिश्रा और गोपाल राव



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here