Home बिहार मोतिहारी में ओडिशा के 5 कुख्यात अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार, बड़ी लूट...

मोतिहारी में ओडिशा के 5 कुख्यात अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार, बड़ी लूट की थी साजिश

26
0

[ad_1]

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर ओडिशा के पांच अपराधियों के खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने मोतिहारी आए थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो बाइक और छह मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने गुप्त रूप से की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पांचों अपराधी छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर के एक लॉज में रह रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में छतौनी पुलिस की एक टीम बनाई और छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी यहां किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे

ओडिशा के थे पांचों अपराधी

पुलिस ने बरियार के लॉज में छापेमारी कर पांच अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में ओउल अजीत, डी.गांधी, मकला दिलीप, जीतू राव और किशोर प्रधान शामिल है। सभी उड़ीसा के विभिन्न जिला के रहने वाले हैं।

अपराधियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले हैं दर्ज

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सुचना के अधिकार पर हमने ओडिशा के इन पांच अपराधियों को पकड़ा है। तीन अपराधी ओडिशा के गंजाम जिला के रहने वाले हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े ये पांचों बदमाश उड़ीसा के बेहद कुख्यात अपराधी माने जाते हैं। इन अपराधियों का बड़ा अपराधिक इतिहास रहा है और ये लूट और हत्या जैसे कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं। ओडिशा के विभिन्न थाना में इन सभी पांच अपराधियों के खिलाफ कई अराधिक मामले दर्ज हैं। यह एक अंतर राज्यीय गिरोह है। उन्होंने आगे कहा कि ये अपराधी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए मोतिहारी आए थे जो होने से हमने रोक लिया

(मोतिहारी से अरविन्द कुमार रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें: 

यूपी के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा, सामने आया वीडियो

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत; हादसे की जांच जारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here