Home बिहार मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को रौंदा, बैंक में काम...

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को रौंदा, बैंक में काम करने वाली 2 युवतियों की मौत

19
0

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों निजी फाइनेंस कंपनी में महिला समूह के साथ बैंकिंग कार्य करती थीं। हादसा आदिगोपालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तेज रफ्तार वीआईपी नंबर वाली फॉर्च्यूनर ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर गाड़ी पर राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान शर्फुद्दीनपुर (गोपालपुर) निवासी नेहा कुमारी (20 वर्ष) और निशु कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल निशु ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुजफ्फरपुर शहर की तरफ जा रही थीं लड़कियां

जानकारी के अनुसार, दोनों सहेलियां शनिवार को अपनी स्कूटी से शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर जो दरभंगा की ओर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी। पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवतियां सड़क पर जा गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। हालांकि, डॉक्टर निशु की जान नहीं बचा सके। दूसरी युक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार का दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

हादसे में फॉर्च्यूनर का चालक भी घायल हुआ और उसका सिर फट गया था, लेकिन वह गाड़ी में सवार अन्य लोगों के साथ पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पूर्णिया जिले की है। कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। सूचना मिलने पर बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर व स्कूटी को जब्त कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वीआईपी नंबर वाली फॉर्च्यूनर के मालिक की पहचान की जा रही है। फरार चालक और अन्य सवारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

नवादा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, साले पर भी किया चाकू से वार

मुजफ्फरपुर में सुबह सुबह खूनी खेल, मंदिर जा रहे एक स्टेशनरी दुकानदार सह प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here