Home वायरल बेंगलुरु में एक Cobra ने जाम कर दी पूरी ट्रैफिक, Video सोशल...

बेंगलुरु में एक Cobra ने जाम कर दी पूरी ट्रैफिक, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

22
0

[ad_1]

इस दुनिया में ऐसे कई सारे जीव और जानवर हैं जिन्हें देखते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। किसी से उनके नाम पूछेंगे तो उसमें सबसे पहले तो शायद सभी लोग शेर, बाघ, तेंदुआ आदि का नाम लेंगे मगर इनके साथ ही लोग सांप का भी नाम लेंगे। सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही लोगों के पैर उसी जगह पर जम जाते हैं, जहां वो खड़े होते हैं या फिर कुछ लोग दूसरी दिशा में भाग जाते हैं। आप भी शायद सांप से उतना ही डरते होंगे जितना बाकी लोग डरते होंगे और अगर नहीं डरते हैं तो फिर आज आपको पता चल जाएगा कि सांप का डर कैसा होता है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि एक सड़क पर एक कोबरा आ गया है। वो सड़क पर बीच में जाकर बैठ गया है और फन फैलाए हुए वहां पर बैठा हुआ है। कोबरा को इस तरह देखने के बाद वहां से जाने की हिम्मत हर कोई नहीं जुटा पाया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि वहां से बस कुछ दोपहिए सवार लोग ही गुजर पा रहे हैं। उसके अलावा पूरा ट्रैफिक जाम है। सोशल मीडिया पर किए गए दावों के मुताबिक उस एक कोबरा के कारण आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

यहां देखें कोबरा का वह वीडियो

सोशल मीडिया पर क्या दावा है?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है और उसके साथ जानकारी भी दी है। सोशल मीडिया पर किए गए दावों के मुताबिक यह वीडियो बेंगलुरु की एक व्यस्त रोड का है जहां अचानक यह कोबरा आकर बैठ गया। उस कोबरा के डर के कारण वहां पर गाड़ियां रुक गईं और करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक पूरी तरह से थमा रह गया। इसमें राहत की बात यह है कि सांप को किसी ने भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की और कुछ देर बाद उस सांप को रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि यह सभी जानकारी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

यहां लोगों के खून में जुगाड़ दौड़ता है, अगर यकीन नहीं है तो फिर वायरल Video देख लीजिए

Open Gym में एक्सरसाइज करती दादी का Video जमकर हो रहा वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here