Home मनोरंजन ‘प्रीतम एंड पेड़ो’ से ‘धुरंधर 2’ तक, जानें आज सबसे ज्यादा क्या...

‘प्रीतम एंड पेड़ो’ से ‘धुरंधर 2’ तक, जानें आज सबसे ज्यादा क्या देख रहे हैं लोग

25
0

[ad_1]

JioHotstar Trending Shows: अगर आप हर बार ‘क्या देखें?’ सोचते-सोचते समय बर्बाद कर देते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है. जियोहॉटस्टार पर आज सबसे ज्यादा देखे जा रहे टॉप 10 शोज और फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. इसमें थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और रियलिटी शो सब कुछ शामिल है. अब बस अपनी पसंद चुनिए और एंटरटेनमेंट शुरू कर दीजिए.

image.png
JioHotstar Trending Shows Today

Preetam And Pedro

जियोहॉटस्टार पर इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है ‘प्रीतम एंड पेड़ो’. इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, श्रुति मराठे, मोना सिंह, राजेश शर्मा और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी साइबर क्राइम, रहस्य और कॉमेडी के आसपास घूमती है. राजकुमार हिरानी के क्रिएशन वाली इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं.

Laughter Chefs Unlimited Entertainment

दूसरे नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ है. यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें टीवी और फिल्मी सितारे खाना बनाने के टास्क करते हैं और साथ में खूब मस्ती भी करते हैं. भारती सिंह इस शो को होस्ट करती हैं और हरपाल सिंह सोखी इसके जज हैं. शो में अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश समेत कई पॉपुलर सितारे नजर आ रहे हैं.

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2

तीसरे नंबर पर रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में शान्विका और कुलदीप की कहानी दिखाई गई है, जहां प्यार धीरे-धीरे धोखे और बदले में बदल जाता है. छोटे शहर की पृष्ठभूमि वाली इस कहानी में रिश्तों के साथ राजनीति और ताकत की लड़ाई भी देखने को मिलती है.

Dhurandhar The Revenge

चौथे नंबर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मौजूद है. यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म में जासूसी, बदला और खतरनाक मिशन देखने को मिलता है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिका में हैं.

Arjun Son Of Vaijayanti

पांचवें नंबर पर ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’ ट्रेंड कर रही है. यह एक पुलिस ऑफिसर मां और उसके बेटे अर्जुन की कहानी है. फिल्म में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का अच्छा मेल देखने को मिलता है.

Resort

छठे नंबर पर तमिल सीरीज ‘रिसॉर्ट’ है. इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बड़ा शेफ बनने का सपना देखता है. मुश्किलों के बावजूद वह अपनी मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करता है. यह सीरीज कॉमेडी और इंस्पिरेशन से भरपूर है.

Dhurandhar

सातवें नंबर पर ‘धुरंधर’ है. रणवीर सिंह की यह स्पाई एक्शन फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो दुश्मनों के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है.

Asur 2

आठवें नंबर पर ‘असुर 2’ है. यह क्राइम थ्रिलर सीरीज पौराणिक कहानियों को आधुनिक अपराध और साइबर दुनिया से जोड़ती है. इसकी कहानी रहस्य और दिमागी खेलों से भरी हुई है.

24 Season 2

नौवें नंबर पर ’24 सीजन 2′ ट्रेंड कर रहा है. अनिल कपूर स्टारर यह सीरीज एक बड़े खतरे से देश को बचाने की कहानी दिखाती है. तेज रफ्तार कहानी और एक्शन इसके सबसे बड़े आकर्षण हैं.

Jolly LLB 3

दसवें नंबर पर ‘जॉली एलएलबी 3’ है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों वकील के किरदार में नजर आते हैं. कोर्टरूम कॉमेडी के साथ फिल्म किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दे को भी दिखाती है. सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज के किरदार में नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: सनी देओल की ‘इक्का’ से आयुष्मान की ‘पति पत्नी और वो दो’ तक, इस शुक्रवार OTT पर होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: OTT पर होने वाला है साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप, आ रही हैं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here