Home अंग प्रदेश Bihar:पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों...

Bihar:पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत; गहरे शोक में परिवार – Purnia Road Accident: Two Young Laborers Killed In Bike-tractor Collision Near Gunda Chowk

22
0

[ad_1]

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंडा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब दोनों युवक मंगलवार रात एक ही बाइक पर सवार होकर भोज खाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच बरसौनी से बिलोरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुंडा चौक के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विकास कुमार (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी करण कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल करण को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ


मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट बरसौनी निवासी विकास कुमार (पिता- देवानंद विश्वास) और करण कुमार (पिता- स्वर्गीय परमानंद चौधरी) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर के कमाऊ सदस्यों की अचानक हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bihar: वैशाली में सिक्सलेन पुल पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; क्षेत्र में दहशत

ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही


सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लिया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here