Home झारखंड दुबई में छिपकर गिरोह चला रहा कुख्यात प्रिंस खान, गैंग के 2...

दुबई में छिपकर गिरोह चला रहा कुख्यात प्रिंस खान, गैंग के 2 सहयोगी गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत

24
0

[ad_1]

चतरा पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो प्रमुख सहयोगियों को 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपकर अपने गिरोह का संचालन कर रहा है और वहीं से रंगदारी, अवैध हथियारों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिला रहा है। जानें क्या है पूरा मामला

अब तक 5 सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने बताया कि हंटरगंज थाना कांड संख्या-206/25, दिनांक 11 दिसंबर 2025 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में पहले ही प्रिंस खान के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस कांड में कुल पांच सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मोबाइल से मिले रुपये के लेन-देन के साक्ष्य

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान ने चतरा के चर्चित व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रेम सिंह से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार उसके नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले अशरफ आलम और सहज अंसारी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल फोन से प्रिंस खान को रुपये भेजे जाने के लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने वीवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें ट्रांजेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण सुरक्षित मिले हैं।

विदेश से संचालित हो रहा था अपराध का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, विदेश में बैठकर प्रिंस खान अपने सहयोगियों के जरिए रंगदारी वसूली, अवैध हथियारों की आपूर्ति और अन्य आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन (सदर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अंजाम दिया।

इस अभियान में हंटरगंज थाना पुलिस, तकनीकी शाखा तथा जिला पुलिस के अधिकारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान जारी है और फरार अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

(रिपोर्ट- संजीत मिश्रा)

ये भी पढ़ेंः “झारखंड की पहचान केवल माइंस से नहीं, माइंड्स से भी होनी चाहिए”, नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन प्रोग्राम में बोले सीएम सोरेन



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here