Home वायरल वायरल होने के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, जरा...

वायरल होने के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, जरा आप खुद देखिए Video

20
0

[ad_1]

आज के समय में एक बड़ी आबादी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करती है ताकि वो वायरल हो जाए। कई सारे ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए ही वायरल हुए हैं। उनका कंटेंट लोगों ने खूब पसंद किया और आज एक बड़ी आबादी उन्हें जानती है और कई सारे लोग अभी फेमस होने के लिए रील बना रहे हैं। अब रील बनाने में तो कोई दिक्कत नहीं है मगर दिक्कत तब आती है जब लोग अतरंगी हरकतें करने लगते हैं या फिर अपनी जान को खतरे में डालकर वीडियो बनाते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें कोई न कोई खतरनाक स्टंट करते हुए दिखा है और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

इस आदमी ने क्या किया?

जो वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी JCB मशीन लोडर के लोडर बकेट पर खड़ा है। उसके हाथ में एक बड़ा सा टायर भी नजर आ रहा है। वहीं नीचे भी दो टायर रखे हैं और दोनों टायर के आकार अलग-अलग हैं। अब वो आदमी लोडर बकेट पर खड़ा होकर उस टायर को उठाकर पीछे की तरफ करके नीचे गिराने का स्टंट करने की कोशिश करता है मगर इस वो उसे सही से उठा नहीं पता है और शरीर पर ज्यादा वजन होने के कारण वो नीचे गिर जाता है। अब नीचे टायर पर गिरने से उसे चोट तो नहीं लगती है लेकिन जो टायर वो उठा रहा था, वो गिरता है तो उसका पैर थोड़ा बीच में आ जाता है। उसके पैर में शायद चोट आई होगी। अब वायरल होने के लिए ऐसी बेवकूफी करने की क्या ही जरूरत है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वो अलग ही लेवल का बंदा था, इसका पता नहीं कौन सी चूल थी जो शायद गिरने के बाद निकल गई होगी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- करना क्या चाहता है, यह तो पता चले। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन यह टायर के साथ कर क्या रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- चूल तो निकल गई होगी लेकिन हड्डी भी निकलने वाली थी। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसे फालतू के ड्रामे करना कौन सा बहादुरी का काम है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video जीत लेगा आपका दिल, आइए बताते हैं ऐसा क्या है



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here