Home मनोरंजन OTT Releases This Week: Netflix से JioHotstar तक रिलीज होंगी 23 नई...

OTT Releases This Week: Netflix से JioHotstar तक रिलीज होंगी 23 नई फिल्में और वेब सीरीज, घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

22
0

[ad_1]

OTT Releases This Week: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. इस हफ्ते Netflix, JioHotstar, Prime Video समेत कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर, हॉरर और फैमिली ड्रामा से भरपूर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच कुल 23 नए शो, फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

Wuthering Heights (13 जुलाई, JioHotstar)

‘वुदरिंग हाइट्स’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी हीथक्लिफ और कैथरीन के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन परिवार, समाज और हालात की वजह से उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं. फिल्म प्यार, दर्द और बदले की कहानी दिखाती है.

Pavithram Season 2 (13 जुलाई, JioHotstar)

‘पवित्रम’ के दूसरे सीजन में वेधा और विक्रम की शादीशुदा जिंदगी की नई कहानी दिखाई जाएगी. इस बार दोनों अपने रिश्ते को मजबूत रखने और नई चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करेंगे.

Lucky (15 जुलाई, Apple TV+)

यह एक थ्रिलर सीरीज है. कहानी एक महिला ठग की है, जो एक बड़ी चोरी के बाद पुलिस और अपराधियों से बचने की कोशिश करती है.

Raktanchal Season 3 (16 जुलाई, Amazon MX Player)

‘रक्तांचल’ का नया सीजन एक बार फिर अपराध, गैंगवार और राजनीति की दुनिया में लेकर जाएगा. इस बार दुश्मनी और सत्ता की लड़ाई और भी खतरनाक होने वाली है.

Ready or Not 2: Here I Come (16 जुलाई, JioHotstar)

यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म पहली कहानी को आगे बढ़ाती है. इसमें ग्रेस एक बार फिर खतरनाक हालात में फंस जाती है और उसे बचने के लिए एक नया खेल खेलना पड़ता है.

The Hawk (16 जुलाई, Netflix)

‘द हॉक’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है. इसमें एक उम्रदराज गोल्फ खिलाड़ी की कहानी दिखाई गई है, जो दोबारा अपनी पुरानी सफलता हासिल करने की कोशिश करता है.

Maa Inti Bangaaram (17 जुलाई, JioHotstar)

यह एक तेलुगु फैमिली ड्रामा फिल्म है. कहानी एक परिवार की है, जहां गलतफहमियों और मुश्किल हालात के बीच रिश्तों की परीक्षा होती है. फिल्म परिवार, प्यार और त्याग की अहमियत दिखाती है.

The East Palace (17 जुलाई, Netflix)

यह एक कोरियन फैंटेसी ड्रामा है. कहानी एक पुराने महल में हो रही रहस्यमयी घटनाओं की जांच करने वाले दो लोगों की है. इस दौरान उन्हें कई छिपे हुए राज पता चलते हैं.

The Devil (17 जुलाई, ZEE5)

यह कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। कहानी कृष्णा नाम के एक आम इंसान की है, जो एक बड़े राजनीतिक मिशन का हिस्सा बन जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई खतरनाक मोड़ आते हैं.

Heartstopper Forever (17 जुलाई, Netflix)

लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज ‘हार्टस्टॉपर’ का नया सीजन आने वाला है. इसमें निक और चार्ली अपने रिश्ते, पढ़ाई और भविष्य की नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे.

Transfer Trimurthulu (17 जुलाई, ZEE5)

यह तेलुगु क्राइम ड्रामा है. कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो 20 साल पुराने केस की जांच दोबारा शुरू करता है और कई बड़े राज सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते ‘GDN’ से ‘बगवान’ तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here